एक्सप्लोरर

घोसी उपचुनाव: सपा की साइकिल दौड़ी, 10 उम्मीदवारों में किसे मिले कितने वोट, सबसे कम किसके खाते में गए?

Ghosi Bypoll Result 2023: घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा की साइकिल की दौड़ी है. सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को 1,24,427 वोट मिले. बाकी उम्मीदवारों के खाते में कितने वोट गए, जानते हैं.

Ghosi By Election Result 2023: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार (8 सितंबर) को हुई, जिसमें समाजवादी पार्टी की जीत हुई है. सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने 42,759 मतों से बीजेपी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को हरा दिया है. सीट पर कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे. नतीजों में किसे कितने वोट मिले और किस उम्मीदवार को सबसे कम वोट मिले, आइये जानते हैं.

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, घोसी उपचुनाव के नतीजों में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह को सबसे ज्यादा 1,24,427 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 81,668 मत मिले. तीसरे नंबर पर पीस पार्टी के उम्मीदवार सनाउल्लाह को 2,570 वोट मिले.

इसके बाद जनअधिकार पार्टी के अफरोज आलम को 2100, निर्दलीय उम्मीदवार विनय कुमार को 1406, निर्दलीय उम्मीदवार प्रवेंद्र प्रताप सिंह को 1223, निर्दलीय उम्मीदवार रमेश पांडेय को 839, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के उम्मीदवार मुन्निलाल चौहान को 606, जन राज्य पार्टी के उम्मीदवार सुनील चौहान को 541 और आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) के उम्मीदवार राजकुमार चौहान को 466 वोट मिले.

पांचवें नंबर पर NOTA, सबसे कम वोट किसे मिले

वहीं, पांचवें नंबर पर सबसे ज्यादा 1725 वोट नोटा (NOTA) में गए. इस प्रकार इस उपचुनाव में सबसे कम वोट आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) के उम्मीदवार राजकुमार चौहान के खाते में गए.

2022 में सपा के टिकट पर जीते थे दारा सिंह चौहान

बता दें कि 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर दारा सिंह चौहान घोसी सीट पर चुनाव जीते थे. वह बीजेपी छोड़कर सपा में गए थे. इसके बाद उन्होंने बीजेपी में वापसी करते हुए विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसकी वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा. उपचुनाव से पहले बीजेपी दारा सिंह चौहान की जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिख रही थी, लेकिन उन्हें सपा के उम्मीदवार सुधाकर सिंह से हार मिली है.

यह भी पढ़ें- Bypoll Results 2023: सात सीटों में से 3 पर BJP का कब्जा, लेकिन यूपी में सपा और बंगाल में TMC ने दिया झटका, कांग्रेस और JMM का जानें हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget