एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: श्मशान घाट में छत गिरने की घटना में 25 लोगों की मौत, 13 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म

जानकारी के मुताबिक, इस श्मशान घाट की छत करीब चार महीने पहले ही बनी थी. लेकिन हल्की बारिश के बाद ही गिर गया. घटनास्थल पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि छत बनाने में इस्तेमाल की गई मेटेरियल की क्वालिटी खराब है.

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज सुबह से हो रही बारिश की वजह से मुरादनगर इलाके में श्मशान घाट में छत भरभरा कर गिर गई. इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है और 13 लोग घायल हो गए. रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2- लाख रुपये की सहायता का एलान किया है. वहीं आईजी मेरठ जोन प्रवीण कुमार ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

चार महीने पहले ही बनी थी श्मशान घाट की छत

दरअसल, ये हादसा तब हुआ जब श्मशान घाट में अंमित क्रिया में आए लोग बारिश से बचने के लिए इस छत के नीचे खड़े थे. इसी दौरान ये छत गिर गया और वहां खड़े लोग इसके नीचे दब गए. इसकी सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया पुलिस और अन्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. जानकारी के मुताबिक, चार महीने पहले ही इस श्मशान घाट की छत बनी थी.

घटना के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए हादसे में मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. मण्डलायुक्त, मेरठ और एडीजी मेरठ जोन को घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए. सीएम योगी ने छत गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा है कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव मदद पहुंचाई जाए और हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए.

छत बनाने में इस्तेमाल की गई घटिया सामग्री

घटना स्थल पर मौजूद एनडीआरफ की टीम ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि श्मशान घाट की छत बनाने में जिस मेटेरियल का इस्तेमाल हुआ वो खराब क्वालिटी की है. निर्माण कार्य में सीमेंट का बेहद कम इस्तेमाल हुआ. एनडीआरएफ ने कहा कि घटिया सामग्री की वजह से हादसा हो सकता है. घटनास्थल का डॉग स्कॉड से भी मुआयना कराया गया.

Farmers Protest: सोनिया गांधी ने कहा- 50 से ज्यादा आंदोलनकारी किसानों की गई जान, लेकिन मोदी सरकार का दिल नहीं पसीजा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INS तारागिरी क्यों कही जा रही समंदर का तूफान! ब्रह्मोस से होगा सीधा वार, जानें कितनी विध्वंसक?
INS तारागिरी क्यों कही जा रही समंदर का तूफान! ब्रह्मोस से होगा सीधा वार, जानें कितनी विध्वंसक?
कौन है ‘गोल्ड मैन’, जिसके पास मिला पौन किलो सोना, IT रेड के खुलासे से हड़कंप
कौन है ‘गोल्ड मैन’, जिसके पास मिला पौन किलो सोना, IT रेड के खुलासे से हड़कंप
Explained: मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री… नीतीश, ज्योति बसु, मुलायम चूक गए मौका! जानें PM रेस के अनसुने किस्से
PM रेस के अनसुने किस्से! मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री.. नीतीश, मुलायम.. चूक गए
NIA Raids: बंगाल में हड़कंप! मालदा हिंसा केस में NIA की एंट्री, जांच में कई आरोपी गिरफ्तार
बंगाल में हड़कंप! मालदा हिंसा केस में NIA की एंट्री, जांच में कई आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Israel US War: अमेरिका ने जंग में उतारा EA-37B कम्पास कॉल लड़ाकू विमान, ईरान को कर देगा अंधा, क्यों कहा जा रहा रडार और GPS का काल
अमेरिका ने जंग में उतारा EA-37B कम्पास कॉल लड़ाकू विमान, ईरान को कर देगा अंधा, जानें कितना ताकतवर
राघव चड्ढा के वीडियो पर अब संजय सिंह का पलटवार, बोले- 'बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है...'
राघव चड्ढा के वीडियो पर अब संजय सिंह का पलटवार, बोले- 'बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है...'
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
मैच के बाद आपस में भिड़े डेविड वॉर्नर और मोईन अली, पाकिस्तान सुपर लीग में भयंकर बवाल
मैच के बाद आपस में भिड़े डेविड वॉर्नर और मोईन अली, पाकिस्तान सुपर लीग में भयंकर बवाल
दूसरी बार 'मां' बनीं सोनम कपूर ने अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सिंपल लुक ने जीता दिल
दूसरी बार 'मां' बनीं सोनम कपूर ने अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सिंपल लुक ने जीता दिल
Explained: मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री… नीतीश, ज्योति बसु, मुलायम चूक गए मौका! जानें PM रेस के अनसुने किस्से
PM रेस के अनसुने किस्से! मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री.. नीतीश, मुलायम.. चूक गए
Viral video: मौत बनी बच्चों का खेल... मासूमों के कंधों पर गुड़िया का जनाजा, कलेजा थाम कर देखना ये वीडियो
मौत बनी बच्चों का खेल... मासूमों के कंधों पर गुड़िया का जनाजा, कलेजा थाम कर देखना ये वीडियो
Bhu Naksha Portal: ऑनलाइन ऐसे देख सकते हैं अपने खेत का नक्शा, जान लीजिए तरीका
ऑनलाइन ऐसे देख सकते हैं अपने खेत का नक्शा, जान लीजिए तरीका
Embed widget