एक्सप्लोरर

Monkeypox: गाजियाबाद के मंकीपॉक्स के संदिग्ध मामले की आई रिपोर्ट, बच्ची के शरीर पर खुजली और रैशेज की मिली थी शिकायत

Uttar Pradesh: गाजियाबाद (Ghaziabad) में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के संदिग्ध मामले में रिपोर्ट नेगेटिव आई है.

Monkeypox: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से मंकीपॉक्स (Monkeypox) के संदिग्ध मामले में नेगेटिव रिपोर्ट आई है. सैंपल पुणे (Pune) में स्थित ICMR में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को परीक्षण के लिए भेजा गया था. बता दें कि, बीती 4 जून को गाजियाबाद में मंकीपॉक्स के जैसे लक्षण एक 5 साल की बच्ची में पाए गए थे. जिसकी जानकारी गाजियाबाद के सीएमओ (CMO) ने दी थी. गाजियाबाद के सीएमओ ने बताया था कि 5 साल की बच्ची के शरीर पर खुजली और रैशेज होने की शिकायत मिली थी. जिसके बाद एहतियात के तौर पर मंकीपॉक्स की जांच के लिए उसके सैंपल लिए गए. उसे कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या नहीं है. न ही उसने और न ही उसके किसी करीबी ने पिछले 1 महीने में विदेश यात्रा की है.

इसके बाद जांच के लिए सैंपल पुणे में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (ICMR) को भेजे गए थे. जहां से अब सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. आज की तारीख में भारत में मंकीपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है. दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी कर रखी हैं गाइडलाइंस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार, मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति की 21 दिनों तक निगरानी की जाएगी. गाइडलाइंस में कहा गया कि जब किसी संदिग्ध मरीज का पता चले तो उसके सैंपल पुणे स्थित एनआईवी में जांच के लिए भेजे जाएंगे. इस सैंपल को इंटीग्रेटेड डिसीज सर्विलांस प्रोग्राम नेटवर्क के तहत भेजा जाएगा. वहीं ऐसे मामलों को संदिग्ध माना जाए, जिसमें किसी भी उम्र का व्यक्ति जिसका पिछले 21 दिनों के भीतर प्रभावित देशों की यात्रा का इतिहास रहा हो. साथ ही बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, शरीर पर दाने जैसा कोई लक्षण हो. 

20 से ज्यादा देशों में फैली ये बीमारी

बता दें कि, मंकीपॉक्स (Monkeypox) का प्रकोप मई के शुरूआती दिनों से हुआ था. डब्ल्यूएचओ (WHO) ने बताया कि इसके बाद से ही ये बीमारी दुनिया के 20 से ज्यादा देशों में अपने पैर पसार चुकी है. इसमें 300 सस्पेक्टेड और कंर्फम केस हैं. मंकीपॉक्स का प्रकोप अचानक से होना और इसका फैलना दुनिया के लिए खतरे की घंटी है, क्योंकि ये भी नजदीकी संपर्क में आने से फैलती है. 

ये भी पढ़ें- 

Sidhu Moose Wala Case: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब तक 8 लोग गिरफ्तार, SIT ने की 4 शूटर्स की पहचान 

Rajya Sabha Election: उदयपुर में बाड़ाबंदी में शामिल विधायकों के लिए हुआ जादूगर आंचल का शो, जानिए नंबर गेम को लेकर गहलोत कितना आश्वस्त?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

734 करोड़ रुपये के फर्जी ITC घोटाले में ED का एक्शन, रेड के बाद दो धराए
734 करोड़ रुपये के फर्जी ITC घोटाले में ED का एक्शन, रेड के बाद दो धराए
CJP Protest Live: मुंबई में आंदोलन पार्ट 2 जारी, अभिजीत दीपके बोले- 'पैर रखने की जगह नहीं'
LIVE: मुंबई में आंदोलन पार्ट 2 जारी, अभिजीत दीपके बोले- 'पैर रखने की जगह नहीं'
SIR के विरोध पर भड़के शिवराज, बोले- 'लोकतंत्र कुचलने का पाप कांग्रेस ने...'
SIR के विरोध पर भड़के शिवराज, बोले- 'लोकतंत्र कुचलने का पाप कांग्रेस ने...'
जंतर मंतर पर विपक्षी पार्टियों और छात्र संगठनों का प्रदर्शन, CEC से इस्तीफे की मांग
जंतर मंतर पर विपक्षी पार्टियों और छात्र संगठनों का प्रदर्शन, CEC से इस्तीफे की मांग

वीडियोज

YRKKH: Maira को ढूंढने में नाकाम Armaan-Abhira, दादी सा के सामने फूट-फूटकर रोई Abhira!
Bollywood News: दृश्यम 3 में लौटा विजय सालगांवकर, क्या इस बार खुल जाएगा 11 साल पुराना राज? (02.10.26)
Archit Kaushik ने Elvish Yadav, Siwet Tomar के Elimination और Bigg Boss 20 पर की बात
Bali ने Rise & Fall, The Alliance, Salman Khan और Honey Singh-Badshah पर की बात
Thugesh ने Elvish Yadav, “Better Luck Next Time” और ECL 3 पर की बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, गदगद हुए अमित शाह, बोले- ‘हर भारतीय के लिए...’
पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, गदगद हुए अमित शाह, बोले- ‘हर भारतीय के लिए...’
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
यहूदियों को मारना चाहता था ओमानी को-पायलट, सोशल मीडिया पोस्ट से बड़ा खुलासा
यहूदियों को मारना चाहता था ओमानी को-पायलट, सोशल मीडिया पोस्ट से बड़ा खुलासा
'इट्स अ मैटर ऑफ टाइम...' शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का बड़ा बयान
'इट्स अ मैटर ऑफ टाइम...' शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का बड़ा बयान
Embed widget