एक्सप्लोरर

अब 24 घंटे लगेगा कोरोना का टीका, दिन हो या रात, निजी अस्पतालों में अपनी सुविधा के हिसाब से लगवाएं

यदि किसी व्यक्ति को कोरोना का टीका लगवाना है तो सबसे पहले उसे इसके लिये रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए आप खुद कोविन 2.0 पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

नई दिल्ली: देश में अबतक डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है. सरकार ने अब कोरोना का टीका लगवाने के लिए वक्त की बंदिश खत्म कर दी है. जनता दिन हो रात किसी भी वक्त निजी अस्पताल में जाकर कोरोना का टीका लगवा सकती है. ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर दी है.

स्वास्थ्य मंत्री ने अखबार की एक कटिंग शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, 'सरकार ने टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए समय की बाध्यता खत्म कर दी है. देश के नागरिक अब 24x7 अपनी सुविधानुसार टीका लगवा सकते हैं. पीएम मोदी जी देश के नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके समय की कीमत बखूबी समझते हैं.'

टीकारण के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में अब कोरोना वैक्सीन के अगले चरण के तहत 60 साल के ऊपर के बुजुर्गो का टीकाकरण किया जा रहा है. इसके साथ ही 45 से 60 साल तक के उन लोगों को भी कोरोना का टीका दिया जा रहा है जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं. कोविड-19 टीका सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दिया जा रहा है, जबकि निजी अस्पतालों में लोगों को इसके लिए भुगतान करना पड़ रहा है. प्राइवेट हॉस्पिटलों में कोरोना के टीकाकरण के लिए 250 रुपये की अधिकतम सीमा तय की गई है. इस तरह कोरोना टीके की दो खुराक के लिए आपको 500 रुपये देने होंगे.

यदि किसी व्यक्ति को कोरोना का टीका लगवाना है तो सबसे पहले उसे इसके लिये रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए आप खुद कोविन 2.0 पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं आरोग्य सेतु ऐप के जरिये कोविन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, इसके अलावा आप अपने नजदीक के वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

कोविन ऐप या वेबसाइट पर जा कर अपना मोबाइल नंबर डालें, जिसके बाद आपके पास एक ओटीपी आएगा, इसके बाद आपको अपना नाम, उम्र, लिंग आदि की जानकारी देनी होगी और एक फोटो पहचान पत्र अपलोड करना होगा. अगर आपकी उम्र 45 साल से ज्यादा है और दूसरी बीमारियों से गश्त हैं तो उसका सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा. अब आपको टीकाकरण केंद्र और तारीख का चुनाव करना होगा, एक मोबाइल नंबर के जरिए 4 अपॉइंटमेंट्स लिए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण का दूसरा दिन, 74% लोगों ने निजी अस्पताल में लगवाया टीका

शशि थरूर ने पीएम मोदी की दाढ़ी की भारत की GDP से की तुलना, यहां जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget