एक्सप्लोरर

India-Germany: भारत ने लगाई 'लताड़' तो होश में आया जर्मनी, अंदरूनी मामलों में दखलअंदाजी से किया किनारा

Germany on Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी की तरफ से टिप्पणी की गई थी. इसे लेकर भारत ने नई दिल्ली में मौजूद जर्मन राजनयिक को समन भेजा था.

India-Germany Relationship: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी को लेकर अमेरिका और जर्मनी की तरफ से कमेंट किया जा चुका है. भारत ने दोनों ही देशों को साफ कर दिया है कि वे उसके आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी नहीं करें. इस बीच जर्मनी ने बुधवार (27 मार्च) को इस मुद्दे पर यू-टर्न मारा और भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से इनकार कर दिया. 

पिछले शनिवार को विदेश मंत्रालय ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को आंतरिक मामला बताते हुए जर्मनी के वरिष्ठ राजनयिक को समन भेजा. राजनयिक को ये समन इसलिए मिला, क्योंकि उनके देश के प्रवक्ता ने अरेस्ट पर बयानबाजी की थी. भारत ने साफ कर दिया कि जर्मनी भारतीय न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि जर्मनी के बयान दिखाते हैं कि वह भारतीय न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कमतर मान रहा है. 

जर्मन प्रवक्ता ने नहीं दी राजनयिक संग बातचीत की जानकारी

वहीं, भारत के कड़े रुख का असर देखने को मिल रहा है, क्योंकि जर्मन प्रवक्ता ने बुधवार को भारत के जरिए राजनयिक को समन भेजे जाने के मुद्दे पर कोई जानकारी शेयर करने से इनकार कर दिया. प्रवक्ता ने केजरीवाल के मामले पर कोई टिप्पणी भी नहीं की. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मन प्रवक्ता ने कहा, "हमने पहले ही इस मामले पर टिप्पणी कर दी है. मैं गोपनीय बातचीत की रिपोर्ट नहीं देना चाहता हूं. दोनों पक्षों को सहयोग को गहरा करने में गहरी रुचि है. हम भारतीय पक्ष के अगले सरकारी परामर्श का इंतजार कर रहे हैं, जो इस साल शरद ऋतु में मिल सकती है."

जर्मन प्रवक्ता ने कहा, "भारतीय संविधान बुनियादी मानव अधिकारों और स्वतंत्रता की गारंटी देता है. हम एक रणनीतिक साझेदार के रूप में भारत के साथ इन लोकतांत्रिक मूल्यों को साझा करते हैं."

अमेरिका ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी

माना जा रहा है कि पश्चिमी मुल्कों में केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा खूब उठ रहा है. अमेरिका की तरफ से भी इस मामले पर टिप्पणी की गई थी. इसके बाद भारत ने विरोध दर्ज कराने के लिए एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक को तलब किया और अपनी नाराजगी जताई. इसके बाद अमेरिका ने बुधवार को कहा कि वह निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करता है.

यह भी पढ़ें: पहले केजरीवाल अब कांग्रेस, भारत की 'लताड़' का नहीं दिखा असर, US ने फिर किया अंदरूनी मामलों पर कमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget