एक्सप्लोरर

General Bipin Rawat Parliamentary Report: जनरल विपिन रावत की कैसे हुई मौत, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के वक्त क्या हुआ? ताजा रिपोर्ट में खुला राज

General Rawat Death: संसदीय समिति ने जनरल बिपिन रावत की मृत्यु में मानवीय चूक को कारण बताया है. आठ दिसंबर 2021 को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में वे और उनकी पत्नी शहीद हो गए थे.

Helicopter Crash: देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की मृत्यु के मामले में जांच करने के लिए गठित संसदीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा है कि 8 दिसंबर 2021 को हुई एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर दुर्घटना के पीछे मानवीय चूक थी. ये दुर्घटना तमिलनाडु के कुन्नूर में हुई थी जिसमें जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और कई बाकी सशस्त्र बल कर्मियों की दुखद मृत्यु हो गई थी.

रक्षा संबंधी स्थायी समिति ने मंगलवार (17 दिसंबर) को संसद में अपनी रिपोर्ट पेश की. रिपोर्ट के अनुसार हेलीकॉप्टर दुर्घटना की मुख्य वजह मानवीय चूक बताई गई है. इसके अलावा रिपोर्ट में इंडियन एयर फोर्स के विमानों की दुर्घटनाओं के आंकड़े भी शेयर किए गए हैं. समिति ने बताया कि 13वीं रक्षा योजना अवधि के दौरान कुल 34 प्लेन दुर्घटनाएं हुई जिनमें 2021-22 में इंडियन एयर फोर्स के नौ प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हुए थे और 2018-19 में 11 विमान दुर्घटनाएं हुई थीं.

इंडियन एयर फोर्स की दुर्घटनाओं पर चिंतन

रिपोर्ट में दुर्घटनाओं के कारणों की भी चर्चा की गई है. मानवीय चूक को कई दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बताया गया है जिसमें पायलट की गलती या अन्य तकनीकी खामियां शामिल हो सकती हैं. हालांकि भारतीय वायुसेना ने कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं, लेकिन समिति ने दुर्घटनाओं की संख्या को चिंताजनक बताया. इस रिपोर्ट के माध्यम से ये स्पष्ट किया गया है कि वायुसेना को अपनी सुरक्षा और ट्रेनिंग प्रक्रियाओं को और मजबूत करने की जरूरत है ताकि फ्यूचर में ऐसी घटनाएं न हों.

भविष्य में सुरक्षा उपायों को लेकर चेतावनी

इस रिपोर्ट के बाद भारतीय रक्षा मंत्रालय और वायुसेना को अपनी सुरक्षा प्रक्रियाओं की समीक्षा करनी होगी. रिपोर्ट में ये भी सुझाव दिया गया है कि दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए मानवीय चूक की संभावना को खत्म करने के लिए और जांच और ज्यादा सतर्कता की जरूरच है. रिपोर्ट का उद्देश्य भविष्य में सैनिकों और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है ताकि कोई और दुर्घटना ना हो और ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें: Kumbh Mela 2025 Security: महाकुंभ पर कैमिकल अटैक का खतरा? रोकने के लिए गृह मंत्रालय ने बना ली CBRNE टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget