एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2025 Security: महाकुंभ पर कैमिकल अटैक का खतरा? रोकने के लिए गृह मंत्रालय ने बना ली CBRN टीम

Kumbh Mela Security: महाकुंभ में सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय ने 25 विशेषज्ञों की टीम बनाई है. इनकी ट्रेनिंग नरोरा परमाणु केंद्र में हुई है और स्वरूप रानी अस्पताल में CBRN वार्ड बनाए जा रहे हैं

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में आतंकवाद के थ्रेट परसेप्शन को देखते हुए गृह मंत्रालय ने कैमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर अटैक से घायल लोगों के ट्रीटमेंट के लिए 25 विशेषज्ञों की टीम बनाई है.

सरकारी अनुमान के मुताबिक इस बार महाकुंभ में चालीस करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. ऐसे में इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था भी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है और इस बार इसका  जिम्मा खुद गृह मंत्रालय ने लिया है . गृह मंत्रालय सुरक्षा एजेंसी NIA के माध्यम से महाकुंभ क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों की रोकथाम पर विशेष सतर्कता बरत रहा है. 

25 विशेषज्ञों को दी गई है नरोरा परमाणु केंद्र से ट्रेनिंग 

नरोरा परमाणु केंद्र से ट्रेनिंग ले कर आए डॉ. जीतेंद्र शुक्ला ने बताया कि गृह मंत्रालय ने एहतियाती तौर पर केमिकल अटैक हो जाने की स्थिति में घायलों का उपचार कैसे होगा इसके लिए भी एक विशेषज्ञ टीम का गठन किया है. कैमिकल अटैक की स्थिति में घायल व्यक्ति रेडियो एक्टिव तत्वों से भी प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में सामान्य सेवाकर्मी घायल की सहायता नहीं कर पाएंगे. इसीलिए गृह मंत्रालय के निर्देश पर अलग-अलग विभागों के कुल 25 सरकारी विशेषज्ञों को नरोरा एटॉमिक पॉवर स्टेशन में ऐसी आपात स्थितियों में घायलों का उपचार करने की ट्रेनिंग दी गई है. 

स्वरूप रानी चिकित्सालय में बन रहे हैं CBRN वार्ड 

नरोरा परमाणु केंद्र में हुई ट्रेनिंग के दौरान अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञों को सिखाया गया कि किस प्रकार रेडियो एक्टिविस्ट तत्वों से प्रभावित व्यक्ति को रेडियो एक्टिविस्ट मुक्त करना है ताकि ट्रीटमेंट करने वाला या बाकी कोई तीसरा इससे इफेक्टिव ना होने पाए. गृह मंत्रालय की इस केमिकल अटैक ट्रीटमेंट टीम की अध्यक्ष वत्सला मिश्रा ने एबीपी न्यूज को बताया कि रेडियो एक्टिव पदार्थों से प्रभावित व्यक्ति को रेडियो एक्टिव मुक्त करने के लिए आवश्यक मशीनों और ट्रीटमेंट सेंटर को जल्द स्टैब्लिश करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 

एसआरएन में बनाए जा रहे हैं CBRN वार्ड

प्रयागराज के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की प्रिंसिपल प्रो. वत्सला मिश्रा ने बताया कि केमिकल अटैक जैसे आपात स्थिति के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में तीन बड़े वार्ड को सभी जरूरी मेडिकल मशीनों और बेड आदि सुविधाओं से लैस करके ख़ाली रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी पर क्यों हुई FIR? मकर द्वार पर क्या हुआ ऐसा लोकसभा अध्यक्ष को सुनाना पड़ा बड़ा फरमान! समझें पूरी बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget