एक्सप्लोरर

Gehlot Vs Pilot: गहलोत के 'गद्दार' वाले बयान से राजस्थान में सियासी बवंडर! हरीश चौधरी बोले- शब्दों की गरिमा सभी के लिए जरूरी | 10 Updates

Rajasthan Politics: राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पहले रेतीले राज्य में सियासी तूफान उठा हुआ है. अशोक गहलोत के बयान को लेकर पार्टी नेताओं की बयानबाजी भी जारी है.

Gehlot Vs Pilot Latest Updates: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के सचिन पायलट (Sachin Pilot) को 'गद्दार' कहे जाने वाले बयान के बाद राज्य में सियासी बवंडर उठा हुआ है. इस बीच पार्टी नेताओं की तरफ से बयान के जरिए ये संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि कांग्रेस के लिए अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ही जरूरी हैं.

गहलोत के वार पर पायलट भी पलटवार कर चुके हैं. दिसंबर की सर्द फिजाओं के बीच भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में एंट्री करने वाली है, वहीं इस सिसायी मामले ने गर्मी थोड़ी बढ़ा दी है. वहीं शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने भी कहा कि संगठन की प्राथमिकता को देखते हुए मामले का हल निकालेगी. 

  1. राहुल गांधी झालावाड़ जिले से राज्य में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे, इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल को राजस्थान भेजा जा रहा है. कहा ये भी जा रहा है कि मौजूदा विवाद को लेकर भी केसी वेणुगोपाल दोनों नेताओं से बात कर सकते हैं.
  2. पायलट को लेकर गहलोत के इस बयान से राजस्थान में कांग्रेस की आंतरिक कलह बढ़ती नजर आ रही है. राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. यह बयान ऐसे वक्त दिया गया, जब राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की राजस्थान में चार दिसंबर को दाखिल होने वाली है.
  3. शुक्रवार (25 नवंबर) को पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने भी इस विवाद पर बयान जारी कर अशोक गहलोत पर निशाना साथा. उन्होंने कहा कि शब्दों की गरिमा सभी को रखनी चाहिए. मेरे पास इतना अनुभव नहीं है, मैं तीन बार सीएम नहीं हूं, तीन बार केंद्रीय मंत्री नहीं हूं, तीन बार का प्रदेश अध्यक्ष भी नहीं हूं. हमारा अनुभव कम है. ऐसे में हम क्या सीखेंगे और आने वाली पीढ़ी भी इससे क्या सीखेगी?
  4. गुरुवार (24 नवंबर) को दिए गए अपने बयान के बाद शुक्रवार (25 नवंबर) को सीएम अशोक गहलोत ने आंबेडकर और महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए सचिन पायलट पर फिर निशाने पर लिया. अशोक गहलोत ने कहा, महात्म गांधी अपमान का घूंट नहीं पीते तो कैसे आगे बढ़ते और देश को आजाद कराते. इसलिए अपमान का घूंट पीना आना चाहिए.
  5. वहीं कांग्रेस के एक अन्य विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने गहलोत-पायलट के इस नए विवाद पर कहा कि सीएम के बयान से कांग्रेसी नेताओं की भावनाएं आहत हुई हैं. मुख्यमंत्री को इस तरह का बयान शोभा नहीं देता. उन्होंने कहा सचिन पायलट ने कभी भी हाईकमान को चुनौती नहीं दी है. 
  6. पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस नेता सचिन पायलट को ‘‘गद्दार’’ कहे जाने को शुक्रवार को ‘‘अप्रत्याशित’’ करार दिया. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को दोनों नेताओं की जरूरत है और राजस्थान के मसले का उचित हल व्यक्तियों को देखते हुए नहीं, बल्कि पार्टी संगठन को प्राथमिकता देकर निकाला जाएगा.
  7. कांग्रेस के संचार, प्रचार और मीडिया विभाग के प्रभारी महासचिव रमेश इन दिनों राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा‘‘ में शामिल हैं. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गहलोत, कांग्रेस के वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं, लेकिन उनके द्वारा एक साक्षात्कार में (पायलट के लिए) जिस शब्द (गद्दार) का इस्तेमाल किया गया, वह अप्रत्याशित था और इससे मुझे भी आश्चर्य हुआ.’’
  8. रमेश ने कांग्रेस को एक परिवार बताया और कहा, ‘‘पार्टी को गहलोत और पायलट, दोनों की जरूरत है. कुछ मतभेद हैं, जिनसे हम भाग नहीं रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा राजस्थान से जुड़े मसले का उचित हल निकाला जाएगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा, ‘‘...लेकिन यह हल कांग्रेस संगठन को प्राथमिकता देते हुए निकाला जाएगा. हम व्यक्तियों के आधार पर कोई हल नहीं निकालेंगे.’’
  9. रमेश ने पायलट की तारीफ करते हुए उन्हें कांग्रेस का ‘‘युवा, ऊर्जावान, लोकप्रिय और चमत्कारी नेता’’ करार दिया. गहलोत ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में पायलट को ‘‘गद्दार’’ करार देते हुए कहा था कि उन्होंने वर्ष 2020 में कांग्रेस के खिलाफ बगावत की थी और गहलोत नीत सरकार गिराने की कोशिश की थी इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा सकता.
  10. गहलोत की बयानबाजी से कांग्रेस की भारी फजीहत के बीच रमेश ने राजस्थान के मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘कांग्रेस के नेता बिना किसी डर के अपने मन की बात कहते हैं क्योंकि पार्टी आलाकमान तानाशाही के आधार पर कोई निर्णय नहीं लेता. कांग्रेस और भाजपा में यही फर्क है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget