एक्सप्लोरर

GDP में शानदार उछालः पहली तिमाही में 8.2% पर पहुंची, तोड़ा 2 साल का रिकार्ड

रुपये की गिरती कीमत और वैश्विक ट्रेड वॉर का भारत पर थोड़ा असर पड़ने के अनुमान के बीच 8.2 फीसदी की आर्थिक विकास दर काफी अच्छी कही जा सकती है. देश की आर्थिक विकास दर 2017 की आखिरी तिमाही यानी जनवरी-मार्च में 7.7 फीसदी रही थी.

नई दिल्लीः देश की जीडीपी (विकास दर) में शानदार उछाल आया है और पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून तिमाही में विकास दर 8.2 फीसदी पर आई है. देश की आर्थिक विकास दर 2017 की आखिरी तिमाही यानी जनवरी-मार्च में 7.7 फीसदी रही थी. तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो इस तरह भारतीय इकोनॉमी में जबर्दस्त उछाल देखा गया है.

सांख्यिकी मंत्रालय ने जो आंकड़ा जारी किया है उसके तहत साल 2018-19 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून)के लिए जीडीपी का आंकड़ा 8.2 फीसदी पर आया है और साल 2017-18 की पहली तिमाही में जीडीपी 5.7 फीसदी रही थी. उस तिमाही में नोटबंदी के चलते जीडीपी में बड़ी गिरावट देखी गई थी लेकिन अब इससे अर्थव्यवस्था उबरती हुई दिखाई दे रही है.

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी चीन ने जून तिमाही के लिए 6.7 फीसदी की आर्थिक विकास दर दर्ज की थी जबकि इसकी मार्च में खत्म तिमाही में विकास दर 6.8 फीसदी रही थी. साल 2017 में भारत की अर्थव्यवस्था ने फ्रांस की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की छठी सबसे बड़ी इकोनॉमी के स्थान पर कब्जा कर लिया था. वहीं ये पांचवे नंबर की अर्थव्यवस्था ब्रिटेन से भी ज्यादा पीछे नहीं है.

जीडीपी आंकड़ों की बड़ी बातें

  • पिछले 2 सालों में ये सबसे बड़ी जीडीपी ग्रोथ रही है और साल 2016 की पहली तिमाही के बाद सबसे ज्यादा विकास दर के रूप में आई है.
  • जिन सेक्टर्स में 7 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की गई है उनमें मैन्यूफैक्चरिंग, बिजली, गैस, पानी की सप्लाई और दूसरी यूटिलिटी सेवाओं के साथ कंस्ट्रक्शन, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन शामिल हैं. इसके अलावा डिफेंस सेक्टर में भी 7 फीसदी से ज्यादा की विकास दर दर्ज की गई है जो अर्थव्यवस्था के लिए राहत की खबर है.
  • मौजूदा कीमत के हिसाब से देखें साल 2018-19 की पहली तिमाही में देश की अनुमानित जीडीपी 44.33 लाख करोड़ रुपये रह सकती है जबकि 2017-18 की पहली तिमाही में ये 38.97 लाख करोड़ रुपये रही थी. इसका अर्थ है कि साल दर साल यानी एक साल में इसमें 13.8 फीसदी की अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई है.
  • सांख्यिकी मंत्रालय के द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ा उम्मीदों से कहीं बेहतर है क्योंकि ज्यादातर अर्थशास्त्रियों और आर्थिक संस्थाओं ने पहली तिमाही के लिए 7.5-7.6 फीसदी के बीच रहने का अनुमान दिया था.
इसके अलावा आज जुलाई में आठ कोर सेक्टर की विकास दर का आंकड़ा आया है जो 6.6 फीसदी पर रहा है. आठ कोर सेक्टर की जुलाई में विकास दर 6.6 फीसदी रहने की प्रमुख वजह कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, सीमेंट और फर्टिलाइजर का उत्पादन बेहतर रहना है. यह आठ कोर सेक्टर की सूची में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उवर्रक, इस्पात, सीमेंट और बिजली उत्पादन उद्योग शामिल हैं. पिछले साल जुलाई में इनकी विकास दर 2.9 फीसदी थी. इस दौरान कोयला, रिफाइनरी प्रोडेक्ट्स, फर्टिलाइजर और सीमेंट प्रोडक्शन की विकास दर क्रमश: 9.7 फीसदी, 12.3 फीसदी, 1.3 फीसदी और 10.8 फीसदी रही. हालांकि कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन जुलाई में सालाना आधार पर कम हुआ. वहीं स्टील सेक्टर की विकास दर जुलाई 2018 में घटकर 6 फीसदी रही जो जुलाई 2017 में 9.4 फीसदी थी.

मूडीज ने दिया था 7.5 फीसदी का अनुमान

मूडीज ने 23 अगस्त को दिए अपने आकलन में कहा था कि भारत की आर्थिक विकास दर 2018 और 2019 में 7.5 फीसदी रह सकती है. तेल की ऊंची कीमत को चुनौती बताते हुए मूडीज ने कहा था कि भारत ऐसे बाहरी दबाव से पार पाने में काफी हद तक सक्षम है.

उल्लेखनीय है कि मूडीज ने मई में 2018 के लिये भारत की आर्थिक विकास दर के अनुमान को कम कर 7.3 फीसदी कर दिया था जबकि पहले इसके 7.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था.

आरबीआई ने दिया 7.4 फीसदी दर का अनुमान आरबीआई ने अपनी 2017 की वार्षिक रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष के लिए देश की आर्थिक विकास दर के 7.4 फीसदी रहने का अनुमान दिया था. रुपये की गिरती कीमत और वैश्विक ट्रेड वॉर का भारत पर थोड़ा असर पड़ने के अनुमान के बीच 8.2 फीसदी की आर्थिक विकास दर काफी अच्छी कही जा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 लोगों की कोर टीम, 11 लाख से ज्यादा मेंबर्स... कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने बताया पूरा प्लान
30 लोगों की कोर टीम, 11 लाख से ज्यादा मेंबर्स... कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने बताया पूरा प्लान
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
ईरान युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल संकट, भारत में तेल-गैस की स्थिति पर क्या बोले PM मोदी
ईरान युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल संकट, भारत में तेल-गैस की स्थिति पर क्या बोले PM मोदी
अन्नामलाई की नई पार्टी बनते ही तमिलनाडु में आया राजनीतिक भूचाल, चंद घंटों में 9 लाख से ज्यादा लोगों का मिला साथ
अन्नामलाई की पार्टी बनते ही राजनीतिक भूचाल, चंद घंटों में 9 लाख से ज्यादा लोगों का मिला साथ

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget