एक्सप्लोरर

Forbes Real Time Billionaires: 'नंबर-1' के ताज से कितने दूर हैं गौतम अडानी, आंकड़ों से समझिए सारा खेल

एशिया के सबसे अमिर व्यक्ति बनने के बाद से ही गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक अडानी अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं.

Forbes Real Time Billionaires: भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी दुनिया में दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. फोर्ब्स की रियल टाइम बिलिनियर्स लिस्ट के मुताबिक उन्होंने फ्रांस के बिजनेसमैन (Bernard Arnault) को पछाड़ कर यह उपलब्धि अपने नाम की है. अभी पूरी दुनिया में उनके आगे केवल टेस्ला और स्पेस X के मालिक एलन मस्क ही हैं. जिनकी कुल संपत्ति 273.5 बिलियन डॉलर है. गौतम अडानी एलन मस्क से अभी करीब 118.3 बिलियन डॉलर पीछे हैं.

नंबर-1 का ताज है दूर 
 
हाल ही में जब गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने तभी से ऐसे कई कयास लगाए जा रहे थे कि वह बहुत जल्द ही एलन मस्क को भी पछाड़ कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन जाएंगे. बहरहाल गौतम अडानी से नंबर वन का ताज अभी भी काफी दूर है. वह अभी टेस्ला के मालिक एलन मस्क से काफी पीछे हैं. 
 
लगभग 95 खरब रुपये का है अंतर 
 
गौतम अडानी की कुल संपत्ति 155.2 बिलियन डॉलर ही है, जबकि एलन मस्क 273.5 बिलियन डॉलर के साथ नंबर वन पर काबिज हैं. दोनों उद्योगपतियों के संपत्ति में 118.3 बिलियन डॉलर का बहुत ही बड़ा अंतर है. भारतीय रुपये के हिसाब से बात करें तो गौतम अडानी अभी भी एलन मस्क से लगभग 95 खरब रुपये पीछे हैं. अडानी के लिए पैसों के इस बड़े अंतर को पछाड़ना कोई आसान काम नहीं होगा.
 
इसी साल बने थे एशिया के सबसे अमीर इंसान   

गौतम अडानी इस साल की शुरुआत में ही देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को पछाड़ कर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे. इसके बाद से ही गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछले हफ्ते उन्होंने अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस संपत्ति के मामले में पीछे छोड़ दिया था.मुकेश अंबानी की बात करें तो वह फोर्ब्स की रियल टाइम बिलिनियर्स लिस्ट (Forbes Real Time Billionaires List) में 8वें नंबर पर हैं. उनकी कुल संपत्ति 92 बिलियन डॉलर की है.
 
टॉप-10 में कौन-कौन हैं शामिल 

दुनिया में 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में केवल 2 लोग ही भारतीय हैं. इस लिस्ट में सबसे उपर एलन मस्क का नाम शामिल है. उसके बाद भारत के गौतम अडानी, बर्नार्ड अरनॉल्ट, जेफ बेजोस, बिल गेट्स, लैरी एलीसन, वॉरेन एडवर्ड बफेट, मुकेश अंबानी, लैरी पेज, सर्गी ब्रिन का नाम शामिल है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget