एक्सप्लोरर

एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने पहुंचे उद्योगपति गौतम अडानी

Gautam Adani Meets Sharad Pawar: कांग्रेस ने अडानी समूह से जुड़े मामले को संसद के आगामी मानसून सत्र में उठाने की बात कही है. इसी बीच गौतम अडानी एनसीपी चीफ शरद पवार से मिलने पहुंचे.

Gautam Adani Meets Sharad Pawar: उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) गुरुवार (1 जून) को एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) से मिलने मुंबई में स्थित उनके घर सिल्वर ओक पहुंचे. कुछ देर पहले ही शरद पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करके आएं हैं. इस मुलाकात को लेकर शरद पवार ने ऑफ कैमरा कहा कि सिंगापुर से एक डेलिगेशन मेरे पास आया और वे किसी तकनीकी मुद्दे पर उद्योगपति गौतम अडानी से मिलना चाहते थे. इस तरह गौतम अडानी और उनकी मुलाकात हुई.

शरद पवार ने कहा कि ये एक तकनीकी मुद्दा है, इसलिए मुझे इसके बारे में ज्यादा समझ नहीं है. गौतम अडानी को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को ही कहा कि अडानी समूह से जुड़े मामले में कांग्रेस, संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग संसद के आगामी मानसून सत्र में उठाएगी और इस विषय पर सभी विपक्षी दल एकजुट हैं. 

गौतम अडानी पर कांग्रेस का हमला जारी

अमेरिकी संस्था हिंडनबर्ग रिसर्च की कुछ महीने पहले आई रिपोर्ट में अडानी समूह पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए गए थे. इसके बाद से कांग्रेस लगातार इस मामले को उठाते हुए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से इसकी जांच कराने की मांग कर रही है. हालांकि अडानी समूह ने सभी आरोपों को खारिज किया है. कांग्रेस ने एक अंतरराष्ट्रीय ऑडिटर की राय का हवाला देते हुए बुधवार को भी दावा किया था कि अगर अडानी समूह की नजर में सबकुछ ठीक है तो आरोपों की जांच में किसी स्वतंत्र इकाई को शामिल क्यों नहीं किया गया. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि दाल में कुछ तो काला है. 

जयराम रमेश ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया था कि ऑडिटर 'डेलॉइट हास्किन्स एंड सेल्स' स्पष्ट रूप से अडानी के खोखले 'क्लीन चिट' के दावों को नहीं मान रहा है, यहां तक कि सेबी की भी जांच जारी है. इसने कहा है कि तीन संस्थाओं के साथ अडानी पोर्ट्स के लेन-देन को असंबंधित पार्टियों के साथ नहीं दिखाया जा सकता है और इसीलिए इसने कंपनी के खातों पर 'क्वालिफाइड ओपिनियन' (प्रमाणित राय) जारी की है. 

"दाल में कुछ तो काला है"

उन्होंने लिखा था कि इसमें आगे कहा गया है कि अडानी ने एक स्वतंत्र बाहरी जांच करवाने से इंकार कर दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि अडानी पोर्ट्स क्या छुपा रहा है? दावे के अनुसार यदि सब कुछ ठीक है तो आपने ऑडिटर की चिंताओं को दूर करने के लिए एक स्वतंत्र इकाई को जांच में शामिल क्यों नहीं किया? दाल में कुछ तो काला है.

ये भी पढ़ें- 

Opposition Unity: KCR ने छोड़ी विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश, अब क्या है उनका प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget