एक्सप्लोरर

Opposition Unity: KCR ने छोड़ी विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश, अब क्या है उनका प्लान?

Telangana News: लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दल एकजुट होने की पूरी कोशिशें कर रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार ने 12 जून को आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक भी बुलाई है.

Telangana CM KCR: भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने गुरुवार (1 जून) को कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश छोड़ दी है. राज्य सरकार में मंत्री केटी रामा राव ने बताया कि पार्टी अब देश में ‘तेलंगाना विकास मॉडल’ को पेश करने पर ध्यान देगी.

रामा राव ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब उनके पिता चंद्रशेखर राव अपनी पार्टी बीआरएस का विस्तार राष्ट्रीय स्तर पर करने की कोशिशों में जुटे हैं. रामा राव ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परोक्ष हवाला देते हुए कहा कि देश को एक पार्टी या एक व्यक्ति के खिलाफ घृणा के आधार पर नहीं, बल्कि शासन के सकारात्मक मॉडल के आधार पर विपक्षी एकता की जरूरत है. 

"विपक्ष बुरी तरह विफल रहा"

उन्होंने कहा, "हम यह सारी कोशिशें करने बाद कह रहे हैं. हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि एक नई राष्ट्रीय पार्टी हो (जिसे राष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जाएगा) क्योंकि इस देश में एक बहुत बड़ा शून्य है. मूल बात है कि विपक्ष बुरी तरह विफल रहा है." बता दें कि, चंद्रशेखर राव ने गैर बीजेपी और गैर कांग्रेस दलों को एकजुट करने के लिए कई नेताओं से मुलाकात की थी, जिनमें एम के स्टालिन (तमिलनाडु), नीतीश कुमार (बिहार) और अरविंद केजरीवाल (दिल्ली) समेत कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल थे. उनका आरोप था कि दोनों राष्ट्रीय दल देश का विकास करने में नाकाम रहे हैं. 

कई नेता हुए बीआरएस में शामिल 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी का विस्तार राष्ट्रीय स्तर पर करने की घोषणा के बाद महाराष्ट्र में तीन-चार जनसभाओं को संबोधित भी किया और पड़ोसी राज्य के कई नेता तबसे बीआरएस में शामिल भी हो गए. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद उन्होंने कहा था कि यह कांग्रेस की जीत नहीं है, बल्कि मौजूदा सरकार (बीजेपी) को लोगों ने खारिज किया है. 

ये भी पढ़ें: 

Delhi Ordinance: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मिले सीएम अरविंद केजरीवाल, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मांगा समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget