एक्सप्लोरर

गज तूफान के प्रचंड होने की आशंका, गुरुवार रात पहुंच सकता है तमिलनाडु

तूफान गज के गुरुवार को रात तक दक्षिण तमिलनाडु तट पार करने का अनुमान है. जिन इलाकों से तूपान गुजरने का अनुमान है वहां पर सरकारी तंत्र को पूरी तरह चौकन्नी है.

चेन्नई: तूफान गज के गुरुवार को रात तक दक्षिण तमिलनाडु तट पार करने का अनुमान है. जिन इलाकों से तूफान गुजरने का अनुमान है वहां पर सरकारी तंत्र चौकन्ना है. मौसम विभाग के उप महानिदेशक एस बालाचंद्रन ने बताया कि नागपट्टिनम और पड़ोस के पुडुचेरी में कराईकल से करीब 140 किलोमीटर दूर खाड़ी के ऊपर गुजर रहे तूफान के बृहस्पतिवार की रात कुड्डालोर और पामबन के बीच तट पार करने का अनुमान है जिसके बाद यह कमजोर हो जाएगा.

तूफान के पहुंचने के दौरान इसकी रफ्तार 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है. इसके बाद इसकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान है. अधिकारियों ने बताया कि नागपट्टिनम जिले और कराईकल सहित आसपास के इलाके में आज शाम से भारी बारिश हुई. इससे ऐहतियाती तौर पर बिजली आपूर्ति रोक दी गयी है.

तमिलनाडु राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक ट्वीट में कहा है कि चक्रवात के बारे में नवीनतम सूचना के मुताबिक चक्रवात के यहां से 300 किलोमीटर दूर नागपट्टिनम जिले में आठ बजे से 11 बजे रात के बीच पहुंचने का अनुमान है. नागपट्टिनम और अन्य जिले में निचले इलाके में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा गया है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य बल की टीमों को तैनात किया गया है.

रामेश्वरम से मिली खबर के मुताबिक धनुषकोटी के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया और पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी. नागपटि्टनम, तिरूवरूर, कुड्डालोर और रामनाथपुरम सहित सात जिलों में शैक्षाणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गयी है और सरकार ने निजी कंपनियों और प्रतिष्ठानों से अपने कर्मचारियों को जल्द वापस भेजने को कहा.

पुडुचेरी से मिली खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने हालात से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की. कृषि मंत्री आर कमलक्कन नागपट्टिनम से 20 किलोमीटर दूर कराईकल में हैं. उन्होंने कहा कि चक्रवात से प्रभावित क्षेत्र में राहत केंद्र खोले गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget