एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया के PM ने मोदी के साथ सेल्फी ट्वीट की, कहा 'कितने अच्छे हैं मोदी'

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उसके बाद एक सेल्फी के साथ ट्विटर पर लिखा, 'कितने अच्छे हैं मोदी.'

ओसाका: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी ट्वीट की और उनकी सराहना करते हुए हिंदी में लिखा, “कितने अच्छे हैं मोदी.” जिसके बाद पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया. उन्होंने दोस्त बताते हुए द्विपक्षीय संबंधों का जिक्र किया.

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दोनों नेता (मोदी और मॉरिसन) जापान के ओसाका में हैं . ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री ने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनके साथ कुछ अच्छे पल साझा किए.

मॉरिसन ने मोदी के साथ के एक सेल्फी ली और ट्विटर पर एक कैप्शन के साथ पोस्ट किया, “कितने अच्छे हैं मोदी.” पिछले महीने दोनों नेताओं ने अपने-अपने देश में मिली चुनावी जीत पर एक-दूसरे को बधाई दी और साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई थी. जी-20 अंतरराष्ट्रीय नेताओं का मंच है जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है. जी-20 का 14वां संस्करण यहां 28 से 29 जून तक आयोजित हो रहा है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर आज इंडोनेशिया और ब्राजील के राष्ट्रपतियों से अलग-अलग बैठक की और द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने, व्यापार तथा निवेश में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की.

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने व्यापार तथा निवेश, रक्षा एवं समुद्री मोर्चों पर द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. इसके तुरंत बाद ही मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो से मुलाकात की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget