एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: राष्ट्रपति की ग्रैंड डिनर पार्टी में किसे मिला न्योता और कौन हुआ लिस्ट से बाहर, यहां पढ़ें अपडेट

G20 Summit 2023 in Delhi: जी20 नेताओं के लिए डिनर का आयोजन प्रगति मैदान के भारत मंडपम में किया जाएगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को न्योता नहीं भेजा गया है.

G20 Dinner In Delhi: दिल्ली में 9 और 10 सितम्बर को आयोजित होने वाली जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सदस्य देशों के नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है. दो दिनों तक विश्व नेता वर्तमान जियो-पॉलिटिक्स, जलवायु परिवर्तन और बहुपक्षीय सहयोग समेत वैश्विक विकास की चुनौतियों पर चर्चा करेंगे. इस दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 सितम्बर को जी20 नेताओं के लिए डिनर का आयोजन किया है. आइए जानते हैं कि इस डिनर में किसे निमंत्रण भेजा गया है.

एननडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति की तरफ से आयोजित डिनर में सभी केंद्रीय मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा गया है. इसके साथ ही भारत सरकार के सभी सचिव और गणमान्य हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है.

मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को न्योता

दो पूर्व प्रधानमंत्रियों डॉक्टर मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को भी इस विशेष आयोजन के लिए निमंत्रण भेजा गया. हालांकि, देवगौड़ा ने अपनी सेहत का हवाला देते हुए आयोजन में शामिल होने में असमर्थता जताई है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मैं स्वास्थ्य कारणों से 9 सितंबर को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से आयोजित जी20 रात्रिभोज में शामिल नहीं हो पाऊंगा, मैंने पहले ही सरकार को इस बारे में बता दिया है. मैं जी20 शिखर सम्मेलन की शानदार सफलता के लिए कामना करता हूं." 

राजनीतिक दलों के नेताओं को न्योता नहीं

राजनीतिक दलों के नेताओं को डिनर में न्योता नहीं भेजा गया है. कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को निमंत्रण नहीं मिला है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, झारखंड के हेमंत सोरेन और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा है कि वे डिनर में शामिल होंगे. 

कहां होगा डिनर का आयोजन?

जी20 सम्मेलन के उपलक्ष्य में दिए जा रहे इस खास डिनर का आयोजन प्रगति मैदान में नए बने भारत मंडपम में किया जाएगा. जी20 सम्मेलन के विशेष सचिव मुक्तक परदेशी ने बताया कि डिनर के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें

G20 Summit 2023: बीस्ट गाड़ी, सीक्रेट सर्विस कमांडो... दिल्ली में जिस रूट से गुजरेगा बाइडेन का काफिला, जानें वहां पर कैसी होगी सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget