एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: बीस्ट गाड़ी, सीक्रेट सर्विस कमांडो... दिल्ली में जिस रूट से गुजरेगा बाइडेन का काफिला, जानें वहां पर कैसी होगी सुरक्षा

G20 Summit India: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज शुक्रवार शाम को नई दिल्ली पहुंच रहे हैं. वे तीन दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में रहेंगे. इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं.

Joe Biden For G20 Summit 2023: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) नई दिल्ली में 9-10 सितम्बर को हो रहे G20 शिखर सम्मेलन में शा्मिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं. बाइडेन का एयरफोर्स वन विमान शुक्रवार (8 सितम्बर) शाम लगभग 6.55 बजे दिल्ली में लैंड करेगा. दिल्ली पहुंचने से पहले बाइडेन का विमान जर्मनी में एक छोटा स्टॉप लेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान से उतरने पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह उनकी अगुवानी करेंगे. तीन दिनों के लिए दिल्ली पहुंच रहे बाइडेन की सुरक्षा के लिए स्पेशल इंतजाम किया गया है.

कहां ठहरेंगे बाइडेन?

अमेरिकी राष्ट्रपति विमान से उतरने के बाद अपनी बीस्ट गाड़ी में सफर करेंगे. अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए इस गाड़ी को खास डिजाइन किया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जहां भी जाते हैं, इस गाड़ी को भी ले जाया जाता है. बीस्ट के साथ ही 50 गाड़ियां भी बाइडेन के काफिले में होंगी.

जो बाइडेन धौला कुआं स्थित आईटीसी मौर्य होटल जाएंगे, जहां उनके ठहरने का इंतजाम किया गया है. होटल के सैकड़ों कमरों को पहले ही बुक कर लिया गया है. इस होटल में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर, बिल क्लिंटन, जॉर्ज डब्ल्यू बुश, बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रंप रुक चुके हैं.

बाइडेन के लिए होटल में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. बाइडेन के पहुंचने के पहले ही पूरे होटल की सुरक्षा सिक्योरिटी फोर्सेज ने अपने नियंत्रण में ले ली है. होटल के हर फ्लोर पर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट मौजूद रहेंगे.

जिस रूट से गुजरेंगे बाइडेन, होगी ये तैयारी

होटल से जी20 सम्मेलन स्थल तक जाने के लिए बाइडेन के लिए रूट तय किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जिस रूट से जाएंगे, उसकी सड़कों को पूरी तरह से छावनी में बदल दिया जाएगा. रूट पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स पहले से मौजूद रहेंगे. साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले के साथ मिलिट्री पुलिस, कमांडो और दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी होंगे.

जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन प्रगति मैदान में किया जाना है. जो बाइडेन जब होटल से प्रगति मैदान के लिए रवाना होंगे, तो सड़क को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा यानी सड़क पर काफिले के दौरान एक भी आम इंसान नजर नहीं आएगा. बाइडेन के काफिले वाले रूट पर एक भी आम नागरिक की गाड़ी नजर नहीं आएगी. एक घंटे पहले से ही ट्रैफिक को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. 

क्या है बाइडेन का कार्यक्रम?

व्हाइट से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, शुक्रवार को जो बाइडेन की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है.

शनिवार को बाइडेन पीएम मोदी के साथ हैंडशेक और फोटो सेशन करेंगे. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जी20 लीडर्स समिट के सत्र 1- 'वन अर्थ' में हिस्सा लेंगे.

शनिवार को बाइडेन जी20 नेताओं के सम्मेलन के दूसरे सत्र- 'वन फेमिली' में हिस्सा लेंगे. रात को वे जी20 नेताओं के साथ डिनर और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति दूसरे जी-20 नेताओं के साथ महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट जाएंगे.

रविवार को ही अमेरिकी राष्ट्रपति नई दिल्ली से हनोई, वियतनाम के लिए रवाना होंगे.

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी और बाइडेन की मुलाकात से पहले भारत ने अमेरिका से मांगे 31 'हंटर किलर' ड्रोन, जानें MQ-9B की क्या है ताकत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget