एक्सप्लोरर

भारत की बढ़ती ताकत से ड्रैगन परेशान, अमेरिका से दोस्ती और क्वॉड में बढ़ते कद के कारण चीनी राष्ट्रपति ने G-20 से बनाई दूरी

G20 Summit Delhi: भारत-चीन के रिश्तों को लेकर खटास देखी जाती रही है. दोनों देशों के बीच यह खटास भारत में आयोजित जी-20 सम्मेलन में भी दिखाई दे रही है.

G20 Summit 2023 Live : नई दिल्ली में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में 40 से ज्यादा देशों के राष्ट्र प्रमुख शामिल हुए हैं. हालांकि इसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का अनुपस्थित रहना सबको हैरान कर रहा है. शी जिनपिंग की अनुपस्थिति चीन और भारत के बीच संबंधों और समग्र रूप से चीनी कूटनीति पर सवाल उठा रही है. दरअसल, 1999 में जी-20 के निर्माण से लेकर अब तक हुए हर शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्र प्रमुख शामिल होते रहे हैं, लेकिन भारत में हुए आयोजन में वह गैर हाजिर हैं. 

इस साल के शिखर सम्मेलन में शी जिनपिंग की जगह चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग शामिल होंगे. एसबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, शी जिनपिंग पिछले कुछ समय से भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव की वजह से इसमें शामिल नहीं हुए हैं. वह भारत के प्रति उदासीन बताए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी उनके रिश्ते बेहतर नहीं बताए जा रहे हैं.

ब्रिक्स के विस्तार से भी दोनों देशों में नाराजगी 

चीन ब्रिक्स आर्थिक समूह का हिस्सा है. इसमें ब्राजील, रूस, भारत और दक्षिण अफ्रीका भी शामिल है. अगस्त में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित अपने वार्षिक शिखर सम्मेलन में, शी जिनपिंग ने छह नए देशों (अर्जेंटीना, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया और मिस्र) को इसमें शामिल किया. अगले साल की शुरुआत से ये सभी देश समूह में शामिल होंगे. चीन और रूस कुछ समय से अधिक देशों को शामिल करने पर जोर दे रहे थे, जिससे भारत चिंतित है. अन्य ब्रिक्स देशों को चिंता है कि ड्रैगन इसे चीन केंद्रित संघ बनाने की कोशिश कर रहा है.

अमेरिका के साथ बढ़ती दोस्ती भी पसंद नहीं

चीन की नाराजगी का एक बड़ा कारण भारत और अमेरिका के बीच लगातार मजबूत होते रिश्ते भी हैं. पिछले कुछ साल में दोनों देशों ने दोस्ती के नए आयाम लिखे हैं. इस बीच क्वॉड में जिस तरह ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ने भारत की भागीदारी का स्वागत किया है, उससे भी चीन भारत से नाराज बताया जा रहा है.  

नहीं होगी दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता

जी-20 में आए अधिकतर राष्ट्र प्रमुखों के साथ भारत द्विपक्षीय वार्ता कर रहा है, लेकिन चीन के साथ ऐसा नहीं होगा. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इसमें न शामिल होने से दोनों देशों के बीच चल रहा तनाव एक बार फिर जगजाहिर हो गया है. बेशक चीन ने अपने प्रधानमंत्री ली चियांग को जी-20 शिखर सम्मेलन में भेजा है, लेकिन भारत चीन के साथ इसमें द्वीपक्षीय वार्ता नहीं करेगा.

ये भी पढ़ें

मल्लिकार्जुन खरगे को नहीं मिला जी20 डिनर का न्योता तो भड़के पी चिदंबरम, कहा- किसी और लोकतांत्रिक देश में...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
BTech Demand 2026 : क्या वापस आने वाला है बीटेक का क्रेज? मार्केट में बढ़ रही डिमांड
क्या वापस आने वाला है बीटेक का क्रेज? मार्केट में बढ़ रही डिमांड
Embed widget