एक्सप्लोरर

झारखंड में कुछ छूट के साथ 10 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए क्या खुला रहेगा और कहां बंदी

झारखंड के 15 जिलों में सभी दुकानों को खोलने की इजाजत दी गयी है. राज्य के सभी जिलों में दुकानें दोपहर 2 बजे तक ही खुली रहेंगी लेकिन मॉल और मल्टी ब्रांड वाली दुकानें अभी बंद रहेंगी.

रांची: झारखंड में कोविड के तेजी से कम होते मामलों के बीच राज्य सरकार ने सावधानी के तौर पर ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नाम से लागू लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. राज्य में 10 जून की सुबह छह बजे तक लॉकडाउन लागू रखने का फैसला किया गया है. इस दौरान जिले के भीतर ई-पास की अनिवार्यता सभी के लिए खत्म कर दी गयी है. साथ ही कम संक्रमण वाले नौ जिलों में जेवर, कपड़ा और जूतों की दूकानों को भी खोलने की छूट दे दी गयी है.

कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने गत 22 अप्रैल से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की थी जो तीन जून तक जारी रहेगी. बुधवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले भले ही कम हुए हैं, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है. अतः उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को एक सप्ताह बढ़ाने का निर्णय लिया.

एक जिले से दूसरे जिले के लिए ई-पास जरूरी
नए लॉकडाउन में जो नई रियायतें दी गयी हैं, उसके अनुसार जिले के अंदर आवागमन के लिए ई-पास की अनिवार्यता खत्म कर दी गयी है, एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन के लिए ई-पास लेना होगा. इसके तहत झारखंड के जिलों को संक्रमण की गंभीरता के आधार पर वर्गों में बांट कर कम संक्रमण वाले जिलों में कुछ रियायतें देने का निर्णय लिया गया. इसमें राज्य के अधिक कोरोना संक्रमण वाले रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, देवघर, हजारीबाग, गढ़वा, गुमला और रामगढ़ जिलों में कपड़ा, जेवर और जूता-चप्पल की दुकानें छोड़ अन्य सभी दुकानें खुलेंगी सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक खुल सकेंगी.

इसके अलावा अन्य 15 जिलों में सभी दुकानों को खोलने की इजाजत दी गयी है. राज्य के सभी जिलों में दुकानें दोपहर 2 बजे तक ही खुली रहेंगी लेकिन मॉल और मल्टी ब्रांड वाली दुकानें अभी बंद रहेंगी. साथ ही शादी समारोह में पहले की तरह ही पांबदी रहेगी और सिर्फ 11 लोग ही शादी में शामिल हो सकेंगे.

राज्य में कोविड संक्रमण से मरने वालों और संक्रमित होने वालों की संख्या तेजी से घट रही है. अभी पिछले 24 घंटों में राज्य में कोविड से कुल 14 लोगों की मौत हुई और कोविड से कुल 831 लोग ही संक्रमित हुए. राज्य में कोविड से मृतकों की कुल संख्या 4991 हो गयी है.

ये भी पढ़ें-
केरल विधानसभा में वैक्सीन को लेकर प्रस्ताव पारित, केंद्र से समय पर फ्री वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा ने NHRC अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget