एक्सप्लोरर

लगातार पांचवें दिन तेल की कीमतों में कटौती, ओडिशा में पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर की बात करें तो एक लीटर डीजल का दाम पेट्रोल के मुकाबले 13 पैसे अधिक है. यहां एक लीटर डीजल का दाम 80 रुपये 40 पैसे जबिक पेट्रोल 80 रुपये 27 पैसे है.

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उथल-पुथल जारी है. तेल कंपनियों ने लगातार पांचवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की. इस कटौती के बाद ओडिशा में पेट्रोल के मुकाबले डीजल महंगा हो गया है. ऐसा पहली बार हुआ है जब पेट्रोल के मुकाबले डीजल की कीमत किसी राज्य में अधिक है. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर की बात करें तो एक लीटर डीजल का दाम पेट्रोल के मुकाबले 13 पैसे अधिक है. यहां एक लीटर डीजल का दाम 80 रुपये 40 पैसे जबिक पेट्रोल 80 रुपये 27 पैसे है.

ध्यान रहे कि डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ने का खतरा अधिक रहता है. इसकी बड़ी वजह ट्रांसपोर्ट व्यवस्था का डीजल पर आश्रित होना है. वहीं किसानों की फसल लागत में भी बढ़ोतरी होती है, क्योंकि पटवन, जुताई, ट्रांसपोर्ट में डीजल से चलने वाले मशीन का इस्तेमाल किया जाता है.

दिल्ली में आज की कीमत

दिल्ली की बात करें तो आज पेट्रोल 30 पसै और डीजल 27 पैसे सस्ता हुआ है. इसी के साथ पेट्रोल 81 रुपये 44 पैसे और डीजल 74 रुपये 92 पैसे प्रति लीटर की दर पर पहुंच गया. पिछले पांच दिनों में पेट्रोल पर एक रुपये 39 पैसे और डीजल पर 77 पैसे की कटौती की गई है.

कांग्रेस-बीजेडी और बीजेपी आमने-सामने

राज्य की बीजू जनता दल सरकार और विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने इसके लिये केन्द्र सरकार की गलत नीतियों को दोषी ठहराया है. उत्कल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासिचव संजय लाथ ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब डीजल के दाम पेट्रोल से ऊपर निकल गये. उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर वैट की दर अलग-अलग लगाई जाती है जबकि ओडिशा में दोनों ईंधनों पर 26 प्रतिशत की दर से वैट लगाया जाता है.

दिल्ली में आज बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप, केजरीवाल सरकार से वैट कम करने की मांग

उन्होंने दावा किया कि दाम ऊंचे रहने की वजह से ओडिशा में डीजल की बिक्री कम हुई है. ओडिशा के वित्त मंत्री एस.बी. बेहड़ा ने कहा, ‘‘यह असंतुलन मुख्य रूप से केन्द्र की बीजेपी नीत एनडीए सरकार की गलत नीतियों की वजह से हुआ है. केन्द्र सरकार और तेल कंपनियों के बीच सुनियोजित समझ होनी चाहिये.’’

बीजेपी की राज्य इकाई के महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा, ‘‘देश में हर व्यक्ति जानता है कि ईंधन के दाम क्यों बढ़ रहे हैं. देश के 13 राज्यों ने ईंधन पर वैट में कटौती की है लेकिन ओडिशा सरकार ने इस मामले में अभी तक कोई फैसला नहीं किया है.’’ ओडिशा से आने वाले पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने रविवार को एक बार फिर राज्य सरकार से पेट्रोल, डीजल पर वैट कम करने की अपील की है ताकि जनता को और राहत दी जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा
'नीतीश बाद में जाते तो ज्यादा नुकसान होता', कांग्रेस बैठक में ऐसा क्यों बोलीं सोनिया गांधी
'नीतीश बाद में जाते तो ज्यादा नुकसान होता', कांग्रेस बैठक में ऐसा क्यों बोलीं सोनिया गांधी
SIR पर महबूबा मुफ्ती ने जताई चिंता, बोलीं-' ये मुद्दा राहुल की चेतावनियों...'
SIR पर महबूबा मुफ्ती ने जताई चिंता, बोलीं-' ये मुद्दा राहुल की चेतावनियों...'

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget