एक्सप्लोरर

INS ब्रह्मपुत्र में लगी भीषण आग, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ वॉरशिप, एक नाविक लापता

Fire In INS Brahmaputra: भारतीय नौसेना ने बताया कि इस घटना के मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं और नाविक की तलाश की जा रही है.

Fire In INS Brahmaputra: वॉरशिप आईएनएस ब्रह्मपुत्र में बीते दिन रविवार (21 जुलाई) को भीषण आग लग गई, जिसके बाद वो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना के बाद से एक नाविक लापता है. इस बात की जानकारी भारतीय नौसेना ने सोमवार (22 जुलाई) को दी. नौसेना ने कहा कि पहले इस जहाज में आग लगी फिर ये धीरे-धीरे एक तरफ झुकता चला गया और अब उसी पोजिशन में खड़ा हुआ है. 

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि आईएनएस ब्रह्मपुत्र में भीषण आग लगने के बाद यह जहाज समुद्र में एक तरफ झुक गया. बयान में कहा गया है कि अधिकारी एक नाविक की तलाश कर रहे हैं जो आग की घटना के बाद से लापता है.

मरम्मत के लिए जा रहे आईएनएस ब्रह्मपुत्र में लगी आग

नौसेना ने कहा, जैसा कि पहले बताया गया था 21 जुलाई की शाम को भारतीय नौसेना के बहु-भूमिका वाले फ्रिगेट जहाज ब्रह्मपुत्र में आग लग गई थी, जब वह एनडी (एमबीआई) में मरम्मत के लिए जा रहा था. 22 जुलाई की सुबह तक नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई {एनडी (एमबीआई)} और बंदरगाह में मौजूद अन्य जहाजों के अग्निशामकों की सहायता से जहाज के चालक दल ने आग पर काबू पा लिया. 

कई कोशिशों के बाद भी सीधा नहीं हो सका जहाज

बयान में आगे कहा गया कि फ्रिगेट आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर लगी आग की घटना में युद्धपोत एक तरफ (बंदरगाह की तरफ) गंभीर रूप से झुक गया. तमाम कोशिशों के बावजूद जहाज को सीधा नहीं किया जा सका. जहाज अपने बर्थ के साथ-साथ और भी झुकता चला गया और फिलहाल एक तरफ टिका हुआ है. एक जूनियर नाविक को छोड़कर सभी कर्मियों का पता लगा लिया गया है, जिसकी तलाश जारी है. दुर्घटना की जांच के लिए भारतीय नौसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं. 

ये भी पढ़ें: INS तेग पहुंचा ओमान, समुद्र में डूबे तेल टैंकर के 16 में 9 क्रू मैंबर की बचाई जान, 7 की तलाश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget