एक्सप्लोरर

कश्मीर में ताजा बर्फबारी, श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन प्रभावित

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर और घाटी के कुछ अन्य इलाकों में शनिवार को नये सिरे से बर्फबारी हुई है. जानकारी के मुताबिक इस सप्ताह की शुरुआत में लगातार चार दिन तक बर्फबारी हुई, जिससे बाद हर ओर बर्फ की चादर नजर आई. बताय़ा जा रहा है कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम में पांच इंच, अनंतनाग में तीन, शोपियां में तीन और पुलवामा में चार इंच बर्फबारी दर्ज की गई.

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर में श्रीनगर और घाटी के कुछ अन्य इलाकों में शनिवार को नये सिरे से बर्फबारी हुई, जिससे यहां हवाई अड्डे पर विमानों की उड़ान बाधित हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि ताजा बर्फबारी तड़के शुरू हुई. इस सप्ताह की शुरुआत में लगातार चार दिन तक बर्फबारी हुई, जिससे बाद हर ओर बर्फ की चादर नजर आई.

अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8.30 बजे तक श्रीनगर में चार इंच बर्फबारी हुई. अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम में पांच इंच, अनंतनाग में तीन, शोपियां में तीन और पुलवामा में चार इंच बर्फबारी दर्ज की गई. उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा में दो इंच बर्फ गिरी वहीं मध्य कश्मीर के बडगाम और गांदेरबल जिलों में तीन इंच बर्फबारी हुई.

अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की-रिजॉर्ट और दक्षिण में पहलगाम पर्यटन स्थल पर बर्फबारी की कोई खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि घाटी के कुछ अन्य इलाकों में बारिश भी हुई. मौसम विभाग के कार्यालय ने शनिवार को जम्मू कश्मीर में दूर-दराज के स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था. विभाग ने यह भी कहा था कि भारी मात्रा में बर्फबारी का पूर्वानुमान नहीं है और मौसम 14 जनवरी तक शुष्क रहने की संभावना है.

अधिकारियों ने कहा कि ताजा बर्फबारी के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ और श्रीनगर हवाई अड्डे से विमान परिचालन नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि रनवे पर बर्फ जमा होने के कारण विमान संचालन में बाधा आ रही है और इससे कई उड़ानों में देरी हुई है. अधिकारियों ने कहा,‘‘ आज उड़ानों में देरी होने की संभावना है, वहीं कई उड़ाने रद्द भी की गई हैं.’’ अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग सातवें दिन शनिवार को यातायात के लिए बंद रहा.

उन्होंने कहा कि 260 किलोमीटर लंबा राजमार्ग इस सप्ताह की शुरुआत में भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण बंद हो गया था, जिसे शुक्रवार को साफ कर दिया गया और सबसे पहले फंसे हुए वाहनों को जाने की अनुमति दी गई लेकिन यहां अभी किसी नए यातायात को अनुमति नहीं दी गई है. अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ेंः कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में मिले नए 18,222 मरीज, 228 लोगों की गई जान

सुशील मोदी ने तेज प्रताप पर साधा निशाना, कहा- शपथ पत्र गलत पढ़ने वाले भी दे रहे सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे
'RSS संविधान के खिलाफ', राहुल गांधी बोले- उनके खिलाफ लड़ने में मिलती है खुशी
'RSS संविधान के खिलाफ', राहुल गांधी बोले- उनके खिलाफ लड़ने में मिलती है खुशी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget