एक्सप्लोरर

Macron's Advisor In Delhi: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के सलाहकार आज आएंगे भारत, NSA अजीत डोवल से होगी मुलाकात, जानें भारत के लिए क्यों अहम

PM Modi Paris Visit: दोनों देशों के गहरे राजनीतिक संबंध का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फ्रांस की ओर से भारत के विरोधियों को कोई हथियार नहीं दिए जाते हैं और ना ही उनके साथ मंच साझा किया जाता है. 

Emmanuel Bonne India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कूटनीतिक सलाहकार इमैनुएल बोने गुरुवार (6 जुलाई) को भारत की एक दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, इमैनुएल बोने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले हफ्ते होने वाली दो दिवसीय पेरिस यात्रा पर द्विपक्षीय वार्ता को अंतिम रूप देने के लिए आ रहे हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, साउथ ब्लॉक ने इस यात्रा पर चुप्पी साध रखी है. 

एचटी की रिपोर्ट की अनुसार, मैक्रों के कूटनीतिक सलाहकार इस दौरान एनएसए अजीत डोवल के साथ गंभीर मुद्दों पर बातचीत करेंगे और संभव है कि फ्रांस वापस जाने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी के साथ भी उनकी मुलाकात हो. भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक बातचीत करने वाले बोने और डोवल एक-दूसरे के समकक्ष हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच 13 जुलाई को होनी वाली द्विपक्षीय वार्ता के लिए गुरुवार को मीटिंग होगी.

क्या होगा पीएम मोदी का फ्रांस शेड्यूल?
पीएम मोदी 13 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और 14 जुलाई को बैस्टिल डे पर गाला शो में हिस्सा लेंगे. भारत और फ्रांस इंडो-पैसेफिक क्षेत्र और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समान हितों वाले करीबी सहयोगी हैं. दोनों देशों के बीच गहरे राजनीतिक संबंध हैं. जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फ्रांस की ओर से भारत के विरोधियों को कोई हथियार नहीं दिए जाते हैं और ना ही उनके साथ मंच साझा किया जाता है. 

वहीं, भारत-फ्रांस के रणनीतिक संबंधों की बात की जाए तो फ्रांस ने डीआरडीओ की ओर से विकसित किए जा रहे भविष्य के डबल इंजन लड़ाकू विमानों के लिए भारत की मदद की पेशकश की है. इसके साथ ही पेरिस ने मैजगॉन डॉकयार्ड्स लिमिटेड (एमडीएल) में अन्य देशों के लिए स्कॉर्पियन पनडुब्बियों का निर्माण करने की भी पेशकश की है. इसके अलावा, फ्रांस ने 'आत्मनिर्भर भारत' की यात्रा के तहत भारत में घातक मिसाइलों और गोला-बारूद के निर्माण की भी पेशकश की है.

26 राफेल बढ़ाएंगे भारतीय नौसेना की ताकत!
हालांकि, मोदी सरकार को इन तमाम चीजों पर आखिरी फैसला लेना अभी बाकी है. भारतीय नौसेना ने आईएनएस विक्रांत के लिए 26 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की सिफारिश की है. ये सिफारिश अमेरिका के पिछले साल गोवा तट पर एफ-18 लड़ाकू विमान की टेस्टिंग के बाद की गई है. ये निर्णय बाद में लिया जा सकता है, क्योंकि आईएनएस विक्रांत फिलहाल कोचीन शिपयार्ड में मरम्मत के दौर से गुजर रहा है.

भारत और फ्रांस की ओर से पीएम मोदी की पेरिस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की कोशिशें की जा रही हैं. वहीं, इमैनुएल बोने और अजीत डोवल की मीटिंग में यूरोप के वर्तमान हालात पर चर्चा होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि यूरोप में रूस-यूक्रेन युद्ध और इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में चीन का आक्रामकता के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

Delhi News: 'पहनाता है एडल्ट स्टार जैसे कपड़े', पुलिस से बोली पत्नी- अश्लील फिल्में देखकर कहता है...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में नहीं आते, डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे', पवन खेड़ा ने किया सरकार पर वार
'संसद में नहीं आते, डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे', पवन खेड़ा ने किया सरकार पर वार
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
Monsoon Session 2026: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
तरुण तेजपाल को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका, रेप केस में दोषी करार
तरुण तेजपाल को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका, रेप केस में दोषी करार
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
Monsoon Session 2026: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget