एक्सप्लोरर

फ्री राशन का चुनावी कनेक्शन; जिन 5 राज्यों में चुनाव वहां करीब 5 करोड़ BPL कार्डधारी

मुफ्त राशन स्कीम अब एक चुनाव जीतने का टूल बन गया है. यूपी में इस स्कीम का जिक्र पीएम मोदी भी कर चुके हैं. यह ऐसा स्कीम है, जिसके जरिए करीब 70% लोगों तक सीधे पहुंचा जा सकता है.

मोदी कैबिनेट ने मुफ्त राशन योजना को एक बार फिर से बढ़ाने का ऐलान किया है. कैबिनेट बैठक के बाद खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि स्कीम को एक साल के लिए बढ़ाया गया है. इसमें बीपीएल कार्डधारकों को प्रति व्यक्ति हर महीने पांच किलो अनाज (गेहूं और चावल) मुफ्त में दिया जाता है. 

कोरोना महामारी और लॉकडाउन में लोगों को राहत देने के लिए इस स्कीम की शुरुआत की गई थी, लेकिन अब यह चुनावी लाभ का एक टूल बन गया है. इकॉनोमिक टाइम्स ने वित्त मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि इस स्कीम की मियाद बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से आदेश भेजा गया. 

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस स्कीम की वजह से 1.50 लाख करोड़ का बोझ बढ़ रहा है, फिर भी सरकार इसे जारी रखना चाहती है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सच में यह स्कीम चुनाव का बड़ा मुद्दा बन गया है? विस्तार से समझते हैं...

योजना क्या है, किसे लाभ मिलता है?
2013 में कांग्रेस की सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू किया था. इसके तहत बीपीएल कार्डधारकों को प्रतिमाह प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम अन्न देने की घोषणा की गई थी. 

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जो पात्र हैं, उन्हें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का भी लाभ दिया जाता है. 

रिपोर्ट के मुताबिक देश 67 प्रतिशत आबादी को खाद्य गारंटी देने की घोषणा की गई है. कुल 81 करोड़ लोग इसका लाभ ले रहे हैं.

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में मुफ्त में 5 किलो अनाज दिया जाता है. इसके लिए कोई भी पैसा नहीं लिया जाता है.

कैसे बन गया चुनावी मुद्दा?
बात पहले बिहार की- कोरोना की पहली लहर खत्म हो गई थी. सरकार ने PMGKAY के दूसरे चरण की घोषणा की थी. बिहार में पार्टी को इसका फायदा मिला. वोट प्रतिशत में कमी आने के बावजूद पार्टी ज्यादा सीटें जीतने में सफल रही. 

2015 के मुकाबले बीजेपी का वोट प्रतिशत में 4 प्रतिशत से भी कम रहा, लेकिन सीटें 53 से बढ़कर 74 हो गई. राजनीतिक विश्लेषकों ने प्रधानमंत्री के इस स्कीम को भी एक फैक्टर माना. 

बंगाल में विपक्षी पार्टी बन गई- कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बंगाल में चुनाव हुए. यहां बीजेपी के पास सिर्फ 3 सीटें थी. पार्टी ने वेलफेयर स्कीम को मुद्दा बनाया. सरकार आने पर पीएम किसान और पीएम अन्न योजना को बेहतरीन तरीके से लागू करने का वादा किया.

तृणमूल कांग्रेस से उपेक्षित महसूस कर रहे नॉर्थ बंगाल के लोगों में यह फैक्टर काम कर गया. नॉर्थ बंगाल में बीजेपी ने एक तरफा जीत दर्ज की. 77 सीटें जीतकर बीजेपी बंगाल में मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई. 

यूपी में खेला होने से बचाया- 2022 के यूपी चुनाव में सपा ने जातीय समीकरण और OPS को मुद्दा बनाकर बीजेपी की घेराबंदी कर दी. इसके बाद बीजेपी ने लॉ एंड ऑर्डर और मुफ्त राशन को मुद्दा बनाया. खुद प्रधानमंत्री मोदी ने हरदोई की रैली में मुफ्त राशन का जिक्र किया. 

पीएम ने एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि नमक खाने वाले लोग धोखा नहीं देते हैं. यह दांव काम भी कर गया और बीजेपी फिर से सत्ता में आ गई. हालांकि, पार्टी को 57 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा. यूपी में चुनाव जीतने के बाद योगी सरकार ने तुरंत इस स्कीम का समय बढ़ाने का ऐलान कर दिया. 

7 बार डेडलाइन बढ़ाई, इनमें 4 बार चुनाव को ध्यान में रखा गया
जून 2020 में योजना की समय-सीमा खत्म हो गई थी. सरकार ने इसके बाद नवंबर तक इसे बढ़ा दिया. सितंबर-अक्टूबर में बिहार में चुनाव होने थे. 

नवंबर 2020 में योजना की समय सीमा खत्म होने के बाद इसे फिर बढ़ाकर जून 2021 तक कर दिया गया. अप्रैल-मई 2021 में बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव होने थे. 

नवंबर 2021 में योजना का चौथा फेज खत्म हो गया था. दिसंबर में फिर इसे मार्च 2022 तक के लिए बढ़ाया गया. फरवरी 2022 में यूपी, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव प्रस्तावित था. 

सितंबर 2022 में योजना का छठा चरण खत्म हो रहा था. फरवरी में कर्नाटक और अगले साल अक्टूबर में हिंदी बेल्ट में चुनाव प्रस्तावित है. सरकार ने इसे फिर एक साल तक बढ़ाने की घोषणा की है.


फ्री राशन का चुनावी कनेक्शन; जिन 5 राज्यों में चुनाव वहां करीब 5 करोड़ BPL कार्डधारी

नजर चुनावी राज्यों पर, जहां लगभग 5 करोड़ बीपीएल कार्डधारी
PMGKAY की मियाद एक साल बढ़ाने के बाद फिर से इसकी चर्चा तेज हो गई है. दरअसल, अगले साल कर्नाटक, एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा में चुनाव प्रस्तावित है. त्रिपुरा, कर्नाटक और एमपी में बीजेपी की और राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है.

NFSA के मुताबिक इन 5 राज्यों में लगभग 5 करोड़ बीपीएल कार्डधारी हैं. अगर वोटों की संख्या के लिहाज से देखा जाए तो करीब 10 करोड़ वोटर्स. सरकार इस स्कीम के जरिए इन 10 करोड़ वोटर्स में सीधी पैठ बनाने की कोशिश में हैं. 


फ्री राशन का चुनावी कनेक्शन; जिन 5 राज्यों में चुनाव वहां करीब 5 करोड़ BPL कार्डधारी (Source- NFSA)

मुफ्त राशन का रेवड़ी कल्चर कनेक्शन भी, 3 प्वाइंट्स
कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई ने ट्वीट कर लिखा कि रेवड़ी कल्चर बंद करने की बात करने वाले प्रधानमंत्री अब खुद 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन बांटने पर अमादा हैं. 

सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त में दी जाने वाली चीजों को लेकर सवाल उठाया. चुनाव आयोग और आरबीआई ने कहा कि फ्रीबिज की कोई परिभाषा नहीं है. आप ही तय कर दें.

बीजेपी मुफ्त राशन को वेलफेयर स्कीम बता रही है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही तय होगा कि यह किस तरह का स्कीम है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget