एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए निशुल्क ऑटो एम्बुलेंस की हुई शुरुआत

एम्बुलेंस की तरह इस ऑटो एम्बुलेंस में कोरोना मरीज़ों की सहूलियत का सभी सामान मौजूद है. इस एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर भी मौजूद है, जो क्रिटिकल मरीज़ या जिनको ऑक्सीजन की आवश्यकता है उनके लिए है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के आंकड़े रिकॉर्ड तोड़ते हुए नज़र आ रहें हैं. इस सब के बीच ऑक्सीजन से लेकर एम्बुलेंस तक सबकी मांग बढ़ गई है, जिसको देखते हुए आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह और टाई. सी. या टर्निंग योर कंसर्न ईंटो एक्शन की मिली जुली पहल से दिल्ली के कोरोना मरीज़ों को निशुल्क ऑटो एम्बुलेंस सेवा प्राप्त होगी.

एम्बुलेंस की तरह इस ऑटो एम्बुलेंस में कोरोना मरीज़ों की सहूलियत का सभी सामान मौजूद है. इस एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर भी मौजूद है, जो क्रिटिकल मरीज़ या जिनको ऑक्सीजन की आवश्यकता है उनके लिए है. ये सेवा खासकर इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है. जिन गलियों में एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती वहां ऑटो एम्बुलेंस पहुंचेगी.

शुरुआती दौर में अभी 10 ऑटो ज़मीन पर उतरे हैं. दो दिन में 50 ऑटोस को ज़मीन पर कोरोना के जूझ रहे मरीज़ो की सेवा में लगाया जाएगा. इस ऑटो में ऑक्सीजन के साथ सैनीटाइज़र, फर्स्ट एड किट और मास्क भी दिया गया है. सभी ऑटो ड्राइवर्स पी. पी. ई किट पहन कर ऑटो चला रहें हैं.

ऑटो एम्बुलेंस के ड्राइवर राकेश बताते हैं के पहले हेल्प-लाइन नंबर पर मरीज़ों को फोन करना होता है जिसके बाद उन्हें वाट्सअप के ज़रिए लोकेशन और मरीज़ का नंबर मिल जाता है. जिसके बाद वो मरीज़ को लेकर अस्पताल पहुंचते हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना मरीज़ों को लाने ले जाने में भी उन्हें डर नहीं लगता. क्यूंकि जो देश के हालात हैं, एम्बुलेंस मिलने में भी मुश्किल आ रही है ऐसे में ऑटो एम्बुलेंस से लोगों को काफ़ी मदद मिलेगी.

मरीज़ को ऑटो में बैठाने से पहले और उतारने के बाद दो बार ऑटो को सैनीटाइज़ किया जाता है. ये एम्बुलेंस सेवा निशुल्क है ताकि निचले तबके को भी इस से मदद मिल पाए. ये ऑटो एम्बुलेंस सेवा सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी अनीता सिंह ने शुरू की है और जल्द ही ऑटो एम्बुलेंस की संख्या को बढ़ाने का भी लक्ष्य है. 

ज़रूरत पड़ने पर इस एम्बुलेंस सेवा से लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाएगा. इसकी शुरुआत 10 ऑटो एम्बुलेंस से हुई है जिसे दो दिन में 50 करने का लक्ष्य है. इस पहल की शुरुआत से कई लोगों को राहत मिलेगी, जिन गलियों में एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती उन सकरी गलियों में भी कोरोना के मरीज़ों के लिए पहुंचेगी ऑटो एम्बुलेंस.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget