एक्सप्लोरर

Fauzia Tarannum Controversy: BJP नेता को कलबुर्गी की मुस्लिम IAS अधिकारी को पाकिस्तानी कहना पड़ा भारी, दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला

कलबुर्गी की डीसी फौजिया तरन्नुम पर पाकिस्तानी टिप्पणी को लेकर भाजपा एमएलसी एन रविकुमार पर FIR दर्ज हुई. IAS एसोसिएशन ने माफी की मांग की.

IAS Officer Fauzia Tarannum Controversy: कर्नाटक के कलबुर्गी की उपायुक्त फौजिया तरन्नुम के खिलाफ कथित ‘‘पाकिस्तानी’’ टिप्पणी करने के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य (MLC) एन रविकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने मंगलवार (27 मई) को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि एमएलसी ने 24 मई को भाजपा के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कथित टिप्पणी की थी. रविकुमार ने आईएएस अधिकारी पर कांग्रेस पार्टी के आदेश पर काम करने का आरोप लगाया था और कथित तौर पर कहा था, ऐसा लगता है कि वह पाकिस्तान से आई हैं.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भाजपा एमएलसी के खिलाफ स्टेशन बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है. घटना की निंदा करते हुए ‘आईएएस ऑफिसर एसोसिएशन’ ने कुमार से उनकी ‘‘गैर-जिम्मेदार और अस्वीकार्य टिप्पणियों’ के लिए बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है.

फौजिया तरन्नुम एक बेदाग और ईमानदार IAS अधिकारी
आईएएस ऑफिसर एसोसिएशन ने एक बयान में कहा, ‘‘फौजिया तरन्नुम एक बेदाग और ईमानदार आईएएस अधिकारी हैं जिनका ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ सराहनीय है और वह जनसेवा तथा राज्य के प्रति गहन समर्पण की भावना रखती हैं. रवि कुमार की तरफ से उनके खिलाफ की गई टिप्पणी निराधार, अनुचित और पूरी तरह से तर्कहीन है. इस तरह के भड़काऊ और झूठे बयान न केवल प्रतिबद्ध लोकसेवकों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि गंभीर मानसिक आघात भी देते हैं तथा यह कर्तव्य के दौरान उत्पीड़न के समान है.’’

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का बयान
कलबुर्गी डीसी फौजिया तरन्नुम के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए भाजपा एमएलसी एन रवि कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारी और अन्य लोग आज सुबह मुझसे मिले. वे सभी हैरान हैं. वह (फौजिया तरन्नुम) एक बहुत ही साफ-सुथरी अधिकारी हैं. यह एक महिला अधिकारी के प्रति उनका सम्मान है. सरकार कार्रवाई करेगी और मैं भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों से स्पष्टीकरण मांगता हूं''.

कर्नाटक कांग्रेस का हमला
फौजिया तरन्नुम से जुड़े मामले पर कर्नाटक कांग्रेस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा एमएलसी एन. रविकुमार की तरफ से कलबुर्गी डीसी फौजिया तरन्नुम को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान "पाकिस्तानी" कहना शर्मनाक टिप्पणी है. कर्नाटक आईएएस अधिकारी संघ ने इस बयान की निंदा की. राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित एक आईएएस अधिकारी सम्मान का हकदार है, सांप्रदायिक गाली का नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget