एक्सप्लोरर

ओडिशा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए चार माओवादी, एक महिला भी शामिल

इलाके से हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है. मारे गए माओवादियों में एक महिला माओवादी भी शामिल है.

भुवनेश्वर: ओडिशा में कंधमाल जिले के एक घने जंगल में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में कम से कम चार माओवादी मारे गए. पुलिस महानिदेशक अभय ने बताया कि मुठभेड़ में कुछ माओवादी घायल भी हुए हैं. उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर विशेष अभियान समूह (एसओजी) के अधिकारियों और जिला स्वयंसेवी बल (डीवीएफ) के अधिकारियों के बल ने तड़के कंधमाल जिले के तुमुदिबंध इलाके में एक जंगल में छापेमारी की थी.

इलाके से गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद

सुरक्षाबल जैसे ही माओवादियों के ठिकाने के पास पहुंचे, माओवादियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया जिसके चलते मुठभेड़ शुरू हो गई. इस दौरान चार माओवादी मारे गए. महानिदेशक ने बताया कि इलाके से हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि चारों के प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के बंसाधारा-नागावेली-घुमुसार संभाग के सदस्य होने का संदेह है.

पुलिस महानिदेशक ने यह भी बताया कि इलाके में गहन तलाश अभियान चल रहा है. अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे कंधमाल के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया गया कि मारे गए माओवादियों में एक महिला माओवादी भी शामिल है.

मुख्य सचिव एके त्रिपाठी ने दी बधाई

मुख्य सचिव एके त्रिपाठी ने सुरक्षाबलों को बधाई दी और कहा कि इस अभियान ने उग्रवादियों से लड़ने के ओडिशा के संकल्प को और मजबूत किया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कंधमाल में सफल अभियान पर ओडिशा पुलिस के अधिकारियों और जवानों को बधाई. उनके साहस की सराहना करते हैं. चार माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. इससे, उग्रवाद से राज्य को मुक्त करने और राज्य के संपूर्ण विकास को गति देने के हमारे संकल्प को मजबूती मिली है.’’

यह भी पढ़ें-

सीमा विवाद और कोरोना वायरस पर रक्षा मंत्री राजनाथ का बड़ा बयान, 'अस्पताल और बॉर्डर पर पूरी तैयारी है'

कानपुर एनकाउंटर: गिरफ्तारी के बाद विकास दुबे के दोस्त का बड़ा खुलासा, कहा- दबिश से पहले थाने से आया था फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget