एक्सप्लोरर

Khalistani Terrorists Arrest: हरियाणा में AK-47 सहित अन्य हथियारों के साथ 4 खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

Haryana Police Action On Khalistani Terrorists: हरियाणा में खालिस्तान समर्थक आतंकवादी समूहों के इशारे पर काम करने के आरोप में शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Khalistani Terrorists Arrested In Haryana: हरियाणा में खालिस्तान समर्थक आतंकवादी समूहों के इशारे पर काम करने के आरोप में शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कहा कि यह पंजाब और अन्य स्थानों पर निशाना बनाकर हत्याएं करने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने कहा कि इनके पास से एके-47 और तीन पिस्तौल सहित अन्य हथियार बरामद हुए हैं. सभी हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं. एक बयान में कहा गया है, 'हरियाणा पुलिस की अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) की टीम ने खालिस्तान समर्थक आतंकवादी समूह से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सोनीपत जिले में उनके कब्जे से बड़ी संख्या में अवैध हथियार जब्त किए हैं.'

आरोपी सोशल मीडिया के जरिए खालिस्तान टाइगर फोर्स और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के संपर्क में थे. सोनीपत में पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि हरियाणा पुलिस को पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों से संदिग्धों के बारे में कुछ जानकारी मिली थी, जो सोनीपत के रहने वाले हैं और उनका पिछला आपराधिक रिकॉर्ड है. उन्होंने कहा कि खालिस्तान समर्थक आतंकवादी समूह इन लोगों का इस्तेमाल कर पंजाब और अन्य जगहों पर निशाना बनाकर हत्याओं को अंजाम देने और आतंक का माहौल कायम करना चाहते थे.

हरियाणा पुलिस ने और क्या बताया?
बयान में हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सीआईए टीम चार आरोपियों में से एक के खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों के साथ कथित संबंधों की जांच कर रही थी. पुलिस को उसके घर में भारी मात्रा में हथियार रखे होने की गुप्त जानकारी मिली थी. इस पर कार्रवाई करते हुए टीम हरकत में आई और चारों लोगों को सोनीपत जिले के जुआन गांव से गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ सोनीपत के मोहना पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम के प्रावधानों, शस्त्र अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये अवैध हथियार खालिस्तानी समर्थक आतंकवादियों द्वारा प्रदान किए गए थे, जो विदेश में रहते हैं. प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों ने पंजाब के उधमपुर कलां गांव में खालिस्तान समर्थक आतंकियों के इशारे पर अवतार सिंह नाम के शख्स की हत्या करने की बात स्वीकार की है.

यह भी पढ़ें: 

Ukraine Russia Tension: यूक्रेन से तनाव के बीच रूस ने दिखाई ताकत, ड्रिल में बैलिस्टिक क्रूज मिसाइल का किया परीक्षण

Ukraine Crisis: साइबर हमले से परमाणु हमले तक, US ने Russia पर लगाए ये आरोप, बाइडन ने पुतिन को लेकर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
धान की फसल के साथ इस फसल की इंटरक्रॉपिंग देती है सबसे ज्यादा मुनाफा, जान लें किसान
धान की फसल के साथ इस फसल की इंटरक्रॉपिंग देती है सबसे ज्यादा मुनाफा, जान लें किसान
Embed widget