एक्सप्लोरर

शरद पवार की डिनर पार्टी में बीजेपी सांसदों की मौजूदगी के मायने क्या हैं? कल होनी है कांग्रेस के साथ बैठक

शरद पवार के घर कल रात हुई डिनर पार्टी की तस्वीर की बड़ी चर्चा है. इस दावत में बीजेपी के चार सांसद भी शामिल हुए. पवार की एमपी बेटी सुप्रिया सुले भी इस पार्टी में थीं.

नई दिल्ली: शरद पवार के घर कल रात हुई डिनर पार्टी की तस्वीर की बड़ी चर्चा है. इस दावत में बीजेपी के चार सांसद भी शामिल हुए. पवार की एमपी बेटी सुप्रिया सुले भी इस पार्टी में थीं. महाराष्ट्र में जारी राजनैतिक उठा पटक के बीच इस डिनर के कई मायने निकाले जा रहे हैं. इस तस्वीर में एनसीपी चीफ़ शरद पवार ठीक बीच में कुर्सी पर बैठे हैं.

महाराष्ट्र में सत्ता की चाभी भी उनके ही पास है. उनके दाहिने तरफ़ बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे हैं. जो झारखंड के गोड्डा से एमपी हैं. पवार साहेब के बाईं तरफ़ निशिकांत की पत्नी हैं. निशिकांत के ठीक बग़ल में कर्नाटक से बीजेपी सांसद शिवकुमार उदासी हैं.

तस्वीर में सबसे आख़िर में खड़े हैं बीजेपी के राज्य सभा सांसद नीरज शेखर. पूर्व प्रधान मंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज हाल में ही समाजावादी पार्टी छोड़ कर बीजेपी में आए हैं. तस्वीर में पवार की सांसद बेटी सुप्रिया सुले भी हैं. इस फ़ोटो को लेकर तरह तरह की चर्चायें शुरू हो गई हैं.

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस और एनसीपी की बैठक

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस और एनसीपी की दिल्ली में बैठक होगी. महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस और एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुधवार शाम पांच बजे होगी. ये बैठक शरद पवार के घर पर हो सकती है. बैठक के बाद ये साफ हो सकता है कि नई सरकार बनने में कितना वक्त लगेगा?

कांग्रेस की तरफ से अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खरगे, सुशील कुमार शिंदे, अशोक चव्हाण और पृथ्वीराज चौहान, बालासाहब थोरात, विजय वडट्टीवार रहेंगे वहीं एनसीपी से शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, अजित पवार और जयंत पाटिल, नवाब मलिक मौजूद रहेंगे.

सोमवार शाम सोनिया गांधी से मिलने के बाद शरद पवार ने कहा था कि सरकार बनाने पर कोई बात नहीं हुई लेकिन कांग्रेस-एनसीपी के नेता आपस में मिल कर आगे का रास्ता तय करेंगे. इस बैठक में कांग्रेस के अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और खड़गे होंगे साथ ही एनसीपी के अजित पवार और नवाब मलिक शामिल होंगे.

शरद पवार के बयान पर बोली शिवसेना- उनका कहा समझने के लिए लेने होंगे 100 जन्म

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने यह कहकर सबको चौंका दिया था कि हमारी महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हुई. इसे शिवसेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था, जो सूबे में गठबंधन सरकार का सपना संजो रही है. अब शिवसेना ने एनसीपी चीफ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पवार क्या कहते हैं, इसे समझने के लिए 100 जन्म लेने होंगे.

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, 'शरद पवार क्या कहते हैं, इसे समझने के लिए 100 बार जन्म लेना पड़ेगा.' शिवसेना सांसद दिल्ली स्थित अपने पर मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. इसी दौरान पवार के लगभग 'यू-टर्न' लेने पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही.

राउत ने कहा, 'आपको पवार और हमारे गठबंधन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. बहुत जल्दी ही यानी दिसंबर की शुरुआत में महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली एक सरकार होगी. यह एक स्थिर सरकार होगी.'

राउत ने कहा कि सरकार गठन को लेकर शिवसेना को कोई संदेह नहीं है, लेकिन मीडिया इस पर संदेह पैदा कर रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी महाराष्ट्र के किसानों के मुद्दों पर एनसीपी प्रमुख के साथ चर्चा हुई थी. राउत ने कहा, 'क्या गलत है अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवार की तारीफ कर दी? इससे पहले मोदी ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि पवार उनके राजनीतिक गुरु हैं. इसलिए इसमें कोई राजनीति न देखें.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget