एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो द्वारा अधिग्रहित संपत्ति पर लेते थे लोन, परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में दो भाई और उनकी पत्नियां शामिल हैं. पुलिस का दावा है कि इस परिवार ने अभी तक अलग-अलग बैंकों से 20 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की रकम लोन के रूप में ली है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक ऐसे परिवार को गिरफ्तार किया है, जिसने दिल्ली मेट्रो द्वारा अधिग्रहण की गई संपत्ति पर एक नहीं बल्कि कई बैंकों से लोन लिया हुआ था. एक ही प्रॉपर्टी के कई दस्तावेज तैयार करवाए हुए थे, जिनकी मदद से अलग-अलग बैंकों से लोन लिया जाता था और फिर कुछ समय तक उसकी ईएमआई भरने के बाद लोन को चुकाने का सिलसिला बंद कर दिया जाता था.

इस परिवार ने लोन लेने के लिए भी एक नहीं बल्कि अनेक कंपनियां रजिस्टर कराई हुई थीं, जिनके नाम पर बैंकों में लोन के लिए आवेदन किया जाता था. पुलिस का दावा है कि इस परिवार ने अभी तक अलग-अलग बैंकों से 20 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की रकम लोन के रूप में ली है. पुलिस ने इस मामले में अश्वनी अरोड़ा और विजय अरोड़ा के साथ साथ उनकी पत्नियों को भी गिरफ्तार किया है. विजय और अश्विनी भाई हैं.

क्या है मामला? आर्थिक अपराध शाखा के सयुंक्त आयुक्त ओपी मिश्रा ने बताया कि दिल्ली के नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया के फेज 1 स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के जोनल मैनेजर की तरफ से आर्थिक अपराध शाखा के पास शिकायत की गई कि मैसर्स रिया इंटरप्राइजेज की तरफ से प्रॉपर्टी पर लोन लिया गया है. इसके साथ ही कुंज अलमुनिम और माधव इंटरप्राइजेज की तरफ से भी प्रॉपर्टी को गिरवी रख कर लोन लिया गया. इन लोगों ने शुरुआत में लोन की किश्त भरी लेकिन बाद में किश्त भरना बन्द कर दिया. जिसके बाद जांच की तो पता चला कि जिन प्रॉपर्टी पर लोन लिया गया है, उनका दिल्ली मेट्रो अधिग्रहण कर चुकी है. इतना ही नहीं आगे जांच में पता चला कि इन लोगों ने एक-एक प्रॉपर्टी पर अलग-अलग बैंकों से लोन लिया हुआ है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की.

कैसे करते थे ठगी संयुक्त आयुक्त ओपी मिश्रा का कहना है कि ये आरोपी बेहद ही शातिर हैं. ये लोग एक ही प्रॉपर्टी के दस्तावेजों के कई सेट तैयार करवाते थे. उन्हें अलग-अलग बैंकों में लोन के लिए इस्तेमाल करते थे. इतना ही नहीं अलग-अलग दस्तावेज तैयार कराने के लिए अलग-अलग पहचान का भी सहारा लेते या फिर अपने ही किसी परिचित के नाम पर प्रॉपर्टी के कागज बनवाते. साथ ही नई-नई फर्म भी रजिस्टर्ड करवाते और उनकी बदौलत लोन लेते थे. पुलिस जांच में पता चला कि इन लोगों ने पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा और कैनरा बैंक आदि से भी लोन लिया है.

गिरफ्तारी से बचने के लिए घर से बाहर रह रहे थे आरोपी पुलिस का कहना है कि आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने घर पर नहीं रह रहे थे. ये लोग अपने घर को छोड़कर दूसरी जगह पर रह रहे थे. इन लोगों को गाजियाबाद और दिल्ली में अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें:

फिरोजाबाद: छात्रा की हत्या के मामले में परिवार शक के घेरे में, पिता और दादा के बयानों में विरोधाभास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget