एक्सप्लोरर

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव, PGI में हुए एडमिट

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं. पूर्व राज्यपाल के निजी सचिव ने बताया कि फिलहाल कल्याण सिंह ठीक हैं. उन्हें पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. सिंह के पौत्र और उत्तर प्रदेश के तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

उन्होंने ट्वीट में कहा ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल, राजस्थान, एवं वरिष्ठ नेता एवं हमारे मार्गदर्शक श्रद्धेय बाबू जी श्री कल्याण सिंह जी के कोविड -19 पॉज़िटिव होने के समाचार प्राप्त हुए हैं. प्रभु श्री राम जी से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ. हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.’’

कल्याण सिंह के सचिव ने बताया कि लखनऊ के मॉल एवेन्यू में निवास कर रहे कल्याण सिंह को दो दिन से बुखार आ रहा था. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका नमूना लिया था. रविवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को उन्हें भर्ती कराया गया है.

एसजीपीजीआई के निदेशक आर.के. धीमान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री को कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे भर्ती कराया गया.

उन्होंने बताया कि सिंह को पिछले दो दिनों से बुखार, सूखी खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. उनकी हालत स्थिर है और उनके रक्त में आक्सीजन का स्तर 97 प्रतिशत है. खून की जांच और सीने का सीटी स्कैन होने के बाद उन्हें करीबी निगरानी के लिये आईसीयू में रखा गया है.

बता दें कि शामली सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी वैश्विक महामारी की चपेट में हैं. सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे विधायक की एंटीजन जांच हुई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई. प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण बेकाबू प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के हालात बेकाबू हैं. चार दिन पूर्व कारागार मंत्री जय कुमार जैकी कोरोना पॉजिटिव मिले थे. वहीं, बलदेव सिंह औलख के अलावा समाज कल्याण राज्यमंत्री जी.एस.धर्मेश अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा संक्रमित मिले थे. इसके अलावा मंत्री सतीश महाना की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी. उससे पहले कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी संक्रमित हुए थे. कई नेता हो चुके हैं संक्रमित इनके अलावा स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, विधि और न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी, खेल और युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी शामिल हैं. जबकि कोरोना से होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान और प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की मौत हो गई थी. चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने की शांति की बात, कहा- हम भारत के साथ सहयोग को तैयार प्याज के निर्यात पर सरकार ने लगाया बैन, बढ़ती कीमतों के बीच लिया गया है फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान, 115-125 किमी की स्पीड से हवाएं, तबाही की दस्तक...
बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान, 115-125 किमी की स्पीड से हवाएं, तबाही की दस्तक...

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget