एक्सप्लोरर

बेटी की नसीहत के बाद बड़े कांग्रेसी नेता अहमद पटेल बोले- 'प्रणब दा, आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी'

प्रणब आज आरएसएस नेताओं के साथ लंच भी कर सकते हैं. आरएसएस के कार्यक्रम के अलावा प्रणब मुखर्जी की किसी और से मिलने की कोई जानकारी नहीं है.

नागपुर: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज नागपुर में आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होंगे. विचारधारा के तौर पर कांग्रेस के विपरीत संगठन के कार्यक्रम में जाने को लेकर बवाल भी हो रहा है. नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में होने वाले शिक्षा दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रणब मुखर्जी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ मंच साझा करेंगे और आरएसएस कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे. प्रणब मुखर्जी के फैसले की हो रही है आलोचना प्रणब मुखर्जी के आरएसएस के कार्यक्रम में जाने को लेकर राजनीतिक बवाल भी हो रहा है. कांग्रेस से जुड़े लोग प्रणब मुखर्जी के इस फैसले की कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं. कई नेताओं का ऐसा मानना है कि इससे आरएसएस की विचारधारा को मजबूती मिल सकती है जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ ही लड़ती है. अहमद पटेल बोले- प्रणब दा से ये उम्मीद नहीं थी वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी का एक ट्वीट रिट्वीट करते हुए लिखा है, ''मैंने प्रणब दा से ये उम्मीद नहीं की थी.'' बता दें कि अहमद पटेल ने शर्मिष्ठा का जो ट्वीट रिट्वीट किया है, उसमें उन्होंने अपने पिता को नसीहत देते हुए लिखा है, ''प्रणब मुखर्जी नागपुर जाकर आप बीजेपी और आरएसएस को झूठी खबरें प्लांट करने, अफवाहें फैलने की खुली छूट दे रहे हैं. आपके जाने से यह अफवाहें सच भी लग रही हैं. और अभी तो यह सिर्फ शुरुआत है.'' प्रणब मुखर्जी को बेटी की नसीहत, कहा- भाषण भुला दिया जाएगा, तस्वीरें गलत बयान के साथ पेश होंगी प्रणब ने ऐसे दिया आलोचना का जवाब आरएसएस का आमंत्रण स्वीकार करने की वजह से हो रही आलोचना पर प्रणब मुखर्जी ने कहा था कि आलोचक जो भी कहें, वह उसकी परवाह किए बिना प्रोग्राम में शामिल होंगे और उन्हें जो भी कहना होगा नागपुर में कहेंगे. कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं जयराम रमेश, रमेश चेन्नीथला और सी के जाफर शरीफ ने चिट्ठी लिखकर मुखर्जी से आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला बदलने की अपील की थी. प्रणब दा के भाषण पर टिकीं सबकी नजरें ये देखना दिलचस्प होगा कि आज शाम प्रणब मुखर्जी आरएसएस के कार्यक्रम में क्या बोलते हैं. कल नागपुर एयरपोर्ट पर आरएसएस ने प्रणब मुखर्जी का स्वागत भी किया और रात में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और प्रणब मुखर्जी ने राजभवन में साथ में रात का खाना खाया. BJP ज्वाइन करने की खबर से शर्मिष्ठा मुखर्जी का इनकार, कहा- कांग्रेस छोड़ने से पहले राजनीति छोड़ दूंगी क्यों हो रहा है ये समारोह? शहर के रेशमीबाग क्षेत्र स्थित हेडगेवार स्मृति मन्दिर में 25 दिनों का संघ शिक्षा वर्ग तृतीय वर्ष चल रहा है. इस प्रशिक्षण शिविर में देश भर के करीब 708 स्वयं सेवक भाग ले रहे हैं. यह प्रशिक्षण आज खत्म हो रहा है. आरएसएस का कार्यक्रम शाम करीब साढ़े छह बजे शुरू होगा. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी नागपुर के राजभवन में ठहरे हैं. प्रणब आज आरएसएस नेताओं के साथ लंच भी कर सकते हैं. आरएसएस के कार्यक्रम के अलावा प्रणब मुखर्जी की किसी और से मिलने की कोई जानकारी नहीं है. वह तीन दिनों तक नागपुर के राजभवन में रहेंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट
CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget