एक्सप्लोरर

दलबदल जारी: शिवराज सरकार में मंत्री रहे कन्हैया अग्रवाल ने थामा 'हाथ', नारायण पटेल कांग्रेस छोड़ BJP में हुए शामिल

नारायण पटेल ने आज विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया. वहीं केएल अग्रवाल कांग्रेस में शामिल हो गए.

भोपाल: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले दलबदल का दौर जारी है. बीजेपी की सरकार में मंत्री रह चुके कन्हैया लाल अग्रवाल ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया. इस मौके पर पूर्व मुख्यंमत्री कमलनाथ मौजूद थे. वहीं दूसरी तरफ आज ही विधायक पद से इस्तीफा देने वाले नारायण पटेल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए.

खंडवा जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नारायण पटेल ने विधानसभा की सदस्यता से प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को अपना इस्तीफा सौंपा. प्रोटेम स्पीकर शर्मा ने बताया है कि पटेल ने बुधवार को इस्तीफा दिया था, मगर उन्हें अपने फैसले पर विचार करने का अवसर दिया गया. पटेल अपने फैसले पर कायम रहे, लिहाजा उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया.

पटेल से पहले प्रद्युम्न सिंह लोधी और सावित्री देवी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम चुके हैं. अब तक कुल 25 विधायक अपनी सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.

शिवराज सरकार के मंत्री और चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने इशारों में कहा है कि अभी और भी कांग्रेस के विधायक बीजेपी में आएंगे. उनका कहना है कि यह सिलसिला शुभ अंक तक जारी रहेगा.

इससे पहले 24 तत्कालीन विधायक अपनी सदस्यता से त्यागपत्र दे चुके हैं. अब पटेल का इस्तीफा दिए जाने से कांग्रेस छोड़ने और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने वाले विधायकों की संख्या 25 हो गई है. इस तरह राज्य में कुल 27 विधानसभा क्षेत्र रिक्त हो गए हैं, जहां आगामी समय में उपचुनाव होंगे.

क्या बोले अग्रवाल?

वहीं बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया लाल अग्रवाल ने बीजेपी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. इस मौके पर कमलनाथ ने कहा कि आगामी समय में होने उप चुनाव राज्य के भविष्य का चुनाव है.

अग्रवाल गुना संसदीय क्षेत्र की बमौरी विधानसभा क्षेत्र से आते हैं और यहां से विधायक भी रहे. शिवराज सरकार में केबिनेट मंत्री भी रहे. ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद अग्रवाल के कांग्रेस में शामिल होने केा बड़ा सियासी फैसला माना जा रहा है. कांग्रेस अग्रवाल केा आगामी विधानसभा के उप चुनाव में अग्रवाल को उम्मीदवार भी बना सकती है ऐसी संभावना है.

Air India ने कहा- उसके किसी कर्मचारी की न तो नौकरी जाएगी और न ही वेतन में कटौती होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, हिमंत बिस्वा सरमा पर भड़की कांग्रेस, कहा- मुसलमानों से नफरत...
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, CM हिमंत बिस्वा पर भड़की कांग्रेस
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था', अमित शाह के भाषण पर भड़कीं प्रियंका गांधी
'अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था', अमित शाह के भाषण पर भड़कीं प्रियंका गांधी

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget