एक्सप्लोरर

बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने वाले पूर्व आईपीएस हुमायूं कबीर को टीएमसी ने दिया टिकट, इस सीट से लड़ेंगे

हुमायूं कबीर तब सुर्खियों में आए थे जब चंदनपुर पुलिस आयुक्त के रूप में उन्होंने तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से 'गोली मारो' के नारे लगाए थे. इसी साल फरवरी में हुमायूं कबीर टीएमसी में शामिल हुए थे.

TMC Candidates List 2021: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ टीएमसी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया. तीन सीटों को छोड़कर राज्य की 291 सीटों पर टीएमसी ने कैंडिडेट्स उतार दिए. इस लिस्ट में कुछ वीवीआईपी कैडिडेट्स भी हैं जिसमें सीएम ममता बनर्जी, क्रिकेटर मनोज तिवारी और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का नाम है. इसके अलावा इस लिस्ट में पूर्व आईपीएस हुमायूं कबीर का नाम भी शामिल है, जिन्हें टीएमसी ने डेबरा सीट से विधानसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है.

कौन हैं हुमायूं कबीर?

चंदननगर के पूर्व पुलिस आयुक्त हुमायूं कबीर इसी साल 9 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे. कुछ व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए, कबीर ने जनवरी में अपनी सेवानिवृत्ति के मुश्किल से तीन महीने पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. 2003-बैच के आईपीएस अधिकारी पूर्वी बर्दवान में एक राजनीतिक रैली के दौरान तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए थे.

इससे पहले, कबीर की पत्नी अनिंदिता दास कबीर बंगाल में सत्तारूढ़ गठन में शामिल हो गई थीं. चंदननगर पुलिस आयुक्त के रूप में कबीर की भूमिका सुर्खियों में तब आई, जब उन्होंने बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था. सूत्रों के मुताबिक इन कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से 20 जनवरी को एक रैली में 'गोली मारो' के नारे लगाए थे.

इसके अलावा राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी बेहाला पश्चिम सीट से चुनाव लड़ेंगे. पश्चिम बंगाल सरकार में शहरी विकास मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम को टीएमसी ने कोलकाता पोर्ट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं गुरुवार को टीएमसी में शामिल हुईं बंगाल की गायिका और नॉर्थ 24 परगना के टीएमसी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष देबराज चक्रवर्ती की पत्नी अदिति मुंशी को टीएमसी ने राजरहाट सीट से टिकट दिया है. क्रिकेटर मनोज तिवारी को शिवपुर से टीएमसी ने उम्मीदवार बनाया है.

सात मार्च को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं मिथुन चक्रवर्ती, संघ प्रमुख मोहन भागवत से फरवरी में की थी मुलाकात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Tiranga March Live: CJP के खिलाफ CP में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस
Live: CJP के खिलाफ CP में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget