एक्सप्लोरर

सात मार्च को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं मिथुन चक्रवर्ती, संघ प्रमुख मोहन भागवत से फरवरी में की थी मुलाकात

पिछले कई दिनों से मिथुन चक्रवर्ती के बीजेपी में आने की अटकले लगाई जा रही थी लेकिन आज इन अटकलों को तब विराम मिल गया जब मिथुन चक्रवर्ती के नजदीकी सूत्रों ने कहा कि वे सात मार्च को बीजेपी में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच रहे हैं.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है. इस बीच कहा जा रहा है कि फिल्म अभिनेता और टीएमसी से राज्यसभा सांसद रहे मिथुन चक्रवर्ती भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती सात मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में होने वाली पीएम मोदी की रैली में भी मौजूद रहेंगे.

बता दें कि पिछले कई दिनों से मिथुन चक्रवर्ती के बीजेपी में आने की अटकले लगाई जा रही थी लेकिन आज इन अटकलों को तब विराम मिल गया जब मिथुन चक्रवर्ती के नजदीकी सूत्रों ने कहा कि वे सात मार्च को बीजेपी में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच रहे हैं. अस्सी के दशक के डिस्को डांसर ब्वॉय नाम से मशहूर मिथुन दा हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे, जब 16 फरवरी को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने उनके आवास पर जाकर मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात की थी. तभी से अटकलों का बाजार गर्म हो गया था.

शारदा चिटफंड घोटाले में आया था नाम

इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती ने साल 2019 में नागपुर स्थित संघ मुख्यालय का दौरा भी किया था. तब उन्होंने करीब तीन घंटे संघ मुख्यालय में बिताए थे और संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात भी की थी. मिथुन चक्रवती ने साल 2016 में राज्यसभा से खराब स्वास्थ के चलते इस्तीफा दे दिया था. उससे पहले उनका नाम शारदा चिटफंड कंपनी के घोटाले में आया था. मिथुन चक्रवर्ती शारदा चिटफंड के ब्रांड अंबेडसर थे और तब प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से उन्हें नोटिस भी भेजा गया था.

अब एक बार फिर से मिथुन चक्रवर्ती राजनीति में एंट्री ले रहे हैं. सात मार्च को वे कोलकाता में ब्रिगेड मैदान में होने वाली पीएम मोदी की रैली में मौजूद भी रहेंगे. हालांकि उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता है, इसलिए वे राजनीति में पूरी तरह सक्रिय रहेंगे या नहीं, इसमें संशय है.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनावः टीएमसी के 10 विधायक और तीन सांसद बीजेपी के सम्पर्क में, बड़ी फूट के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget