एक्सप्लोरर

तेलंगाना में कांग्रेस को फिर लग सकता है झटका, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन TRS में हो सकते हैं शामिल

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन साल 2009 से कांग्रेस में हैं. पहली बार वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद सीट से सांसद चुने गए थे. अब सूत्रों ने बताया है कि अजहरुद्दीन टीआरएस में शामिल होंगे.

हैदराबाद: भारतीय क्रिकेट के कप्तान रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन जल्द ही नई पारी का आगाज कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, अजहरुद्दीन कांग्रेस छोड़ के चंद्रशेखर राव की पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि, ''अजहरुद्दीन ने टीआरएस और उसके कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव (चंद्रशेखर राव के बेटे) की मदद से हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हैं. अजहरुद्दीन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है.''

मोहम्मद अजहरुद्दीन इसी महीने 27 सितंबर को हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) का अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे. पूर्व कप्तान को चुनावों में 147-73 की विशाल बढ़त के साथ एचसीए का अध्यक्ष चुना गया है. भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार, अजहर ने पिछले सप्ताह अपना नामांकन दाखिल किया था. क्रिकेटर के बाद अब यह उनकी प्रशासन में एक नई पारी है.

एचसी के अध्यक्ष चुने जाने पर के टी रामाराव ने अजहरुद्दीन को ट्वीट कर बधाई दी. जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर ने भी उन्हें धन्यवाद दिया. रामाराव ने ट्वीट कर कहा, ''एचसीए अध्यक्ष अज़हर के नेतृत्व में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी. हैदराबाद क्रिकेट को पुनर्जीवित करने में सरकार की ओर से उन्हें सभी तरह का समर्थन देने का वादा किया और ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए उन्हें जिला क्रिकेट संघों का समर्थन करने का अनुरोध किया.''

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अजहरुद्दीन को पार्टी के तेलंगाना इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था. वह 2009 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद सीट से सांसद चुने गए थे, लेकिन 2014 में राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अजहरुद्दीन ने 2009 में कांग्रेस का हाथ थामा था.

अजहरुद्दीन अगर टीआरएस में शामिल होते हैं तो कांग्रेस के लिए तेलंगाना में यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है. तेलंगाना में 6 जून को कांग्रेस के 18 विधायकों में 12 सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में चले गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल, नितिन नवीन ने कहा- 2 अक्टूबर को...
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल, नितिन नवीन ने कहा- 2 अक्टूबर को...
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
UK का एयर ट्रैफिक कंट्रोल क्रैश, मुंबई-लंदन एयर इंडिया फ्लाइट पर पड़ा असर
UK का एयर ट्रैफिक कंट्रोल क्रैश, मुंबई-लंदन एयर इंडिया फ्लाइट पर पड़ा असर
वंदे मातरम: फारूक अब्दुल्ला ने गाया पूरा, कांग्रेस ने टोका तो BJP भड़की
वंदे मातरम: फारूक अब्दुल्ला ने गाया पूरा, कांग्रेस ने टोका तो BJP भड़की

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
गोरखपुर: छात्रों को 'ठंडा' करने निकले दारोगा, अखिलेश बोले- ये अपराधी नहीं
गोरखपुर: छात्रों को 'ठंडा' करने निकले दारोगा, अखिलेश बोले- ये अपराधी नहीं
दलीप ट्रॉफी फाइनल: 700 रन बनाकर भी हार जाएगी साउथ जोन, वैभव की टीम बनेगी चैंपियन; जानें कैसे
700 रन बनाकर भी हार जाएगी साउथ जोन, वैभव की टीम बनेगी चैंपियन; जानें कैसे
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए कई अपशब्द, जानें- कितना है रन टाइम?
‘हैवान’ को कौन सा मिला सर्टिफिकेट, कितना है रन टाइम, जानें यहां
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
Roti Storage Tips: रोटियों को लंबे समय तक रखना है नरम? तुरंत छोड़ें ये 1 आदत
रोटियों को लंबे समय तक रखना है नरम? तुरंत छोड़ें ये 1 आदत
गन्ने के साथ उगाएं सरसों-आलू और मसूर, डबल होगी कमाई
गन्ने के साथ उगाएं सरसों-आलू और मसूर, डबल होगी कमाई
Embed widget