एक्सप्लोरर

तेलंगाना के सिकंदराबाद से अगला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन

एक साक्षात्कार में पूर्व सांसद ने कहा कि वह सिकंदराबाद से किस्मत आजमाना चाहते हैं क्योंकि कई लोगों ने कहा है कि उन्हें इस बार उनके राज्य से ही चुनाव में उतरना चाहिए.

नई दिल्ली: पिछले दो लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश और राजस्थान से किस्मत आजमाने के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन 2019 के लोकसभा चुनाव अपने गृह राज्य तेलंगाना के सिकंदराबाद से लड़ना चाहते हैं.

अजहर ने 2009 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद संसदीय सीट से जीत हासिल की थी लेकिन 2014 के आम चुनाव में वह राजस्थान की टोंक - सवाई माधोपुर सीट से हार गये थे. उन्होंने कहा कि इस बारे में अंतिम फैसला तो कांग्रेस आला कमान करेगा कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे लेकिन उन्होंने सिकंदराबाद से किस्मत आजमाने की अपनी इच्छा पार्टी आला कमान से जता दी है.

पूर्व सांसद अजहरुद्दीन सिकंदराबाद से चाहते हैं किस्मत आजमाना

एक साक्षात्कार में पूर्व सांसद ने कहा कि वह सिकंदराबाद से किस्मत आजमाना चाहते हैं क्योंकि कई लोगों ने कहा है कि उन्हें इस बार उनके राज्य से ही चुनाव में उतरना चाहिए. अजहर ने कहा, ‘मैंने लोकसभा क्षेत्र में कई जगहों और गांवों का दौरा किया है और किसानों और दूसरे लोगों से बात की है. उन सभी ने वहां से चुनाव लड़ने के लिए स्वागत किया.’

55 साल के पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘मैंने अपनी भावनाओं से पार्टी को अवगत करा दिया है. अंतत : सर्वोपरि तो पार्टी ही है. यहां मैं कप्तान नहीं हूं. अगर मैं कप्तान होता तो फौरन इस संसदीय क्षेत्र को चुन लेता.’ सिकंदराबाद से जीतने की संभावनाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह जीत - हार के बारे में नहीं सोचते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget