एक्सप्लोरर

बंबई हाई कोर्ट के पूर्व जज अभय थिपसे ने थामा कांग्रेस का हाथ, बोले- आक्रामक राष्ट्रवाद से चिंतित हूं

पूर्व जज अभय थिपसे ने कहा कि वह सांप्रदायिकता और आक्रामक राष्ट्रवाद से विचलित थे और उन्हें इसके लिए मंच चाहिए था. उनकी रुचि कांग्रेस में थी. थिपसे बंबई हाई कोर्ट के जस्टिस के तौर पर सलमान खान को जमानत देने पर आलोचना के शिकार हुए थे. सलमान को निचली अदालत से दोषी करार दिये जाने के दिन ही हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी.

मुंबई: बंबई और इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व जज अभय थिपसे ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. उन्होंने कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुंबई में एक कार्यक्रम में मुलाकात की थी. इस मौके पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण, कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत भी मौजूद थे. थिपसे ने कहा कि मैंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया और मुम्बई में पार्टी अध्यक्ष से मिला. लेकिन औपचारिकताएं पूरी की जानी अभी बाकी हैं.

कांग्रेस में क्यों शामिल हो रहे हैं थिपसे? अभय थिपसे पिछले साल मार्च में इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज पद से रिटायर हुए थे. वह बंबई हाई कोर्ट में भी जस्टिस रह चुके हैं. अभय थिपसे ने कहा कि वह सांप्रदायिकता और आक्रामक राष्ट्रवाद से विचलित थे और उन्हें इसके लिए मंच चाहिए था. उनकी रुचि कांग्रेस में थी.

थिपसे बंबई हाई कोर्ट के जस्टिस के तौर पर सलमान खान को जमानत देने पर आलोचना के शिकार हुए थे. सलमान को निचली अदालत से दोषी करार दिये जाने के दिन ही हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी.

न्यायमूर्ति थिप्से (64) शतरंज के भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिपसे के भाई हैं. वह 1987 में महाराष्ट्र न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे और इसके बाद 2007 में वह जलगांव में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बने. अपने अदालती करियर में कई वर्षों तक जज थिपसे ने कई अदालतों और विशेष अदालतों में अपनी सेवाएं दीं. राहुल गांधी ने कहा- पीएम मोदी नहीं करते आडवाणी की इज्जत, अटल जी को देखने पहले मैं गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget