एक्सप्लोरर

असम: पूर्व गृह मंत्री की इकलौती बेटी ने की आत्महत्या, 28 साल की उम्र में दूसरी मंजिल से लगाई छलांग

Assam News: असम के पूर्व गृह मंत्री दिवंगत भृगु कुमार फुकन की इकलौती बेटी ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी. उन्हें तुरंत गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया था.

Assam Suicide News: असम के पूर्व गृह मंत्री दिवंगत भृगु कुमार फुकन की इकलौती बेटी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उपासना फुकन (28) ने रविवार को गुवाहाटी के खारघुली इलाके में अपने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी. उपासना अपनी मां के साथ रहती थीं. उन्होंने कहा, उन्हें तुरंत गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हमने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच कर रहे हैं.

लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से थीं परेशान 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि वह लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान थीं और उनका इलाज हो रहा था. अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्होंने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था. कल जब उनकी मां घर के काम में व्यस्त थीं, तो उन्होंने घर की दूसरी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी. उन्होंने बताया कि घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. भृगु कुमार फुकन का 2006 में निधन हो गया था. वह वर्ष 1985 में पहली असम गण परिषद (अगप) सरकार में गृह मंत्री थे. वह असम समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों में से एक थे.

असम के कृषि मंत्री ने जताया शोक

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में असम के कृषि मंत्री और अगप अध्यक्ष अतुल बोरा ने कहा, ''मैं ऐतिहासिक असम आंदोलन के एक प्रमुख नेता, वरिष्ठ अगप नेता और असम के पूर्व गृह मंत्री दिवंगत भृगु कुमार फुकन की बेटी उपासना फुकन के असामयिक एवं दुर्भाग्यपूर्ण निधन से बहुत दुखी हूं.'' उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''दुख की इस घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. ओम शांति.''

यह भी पढें -

जब साथ बैठे RSS चीफ मोहन भागवत और पीएम मोदी, बना लिया 2029 का पूरा प्लान? जानें पूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget