एक्सप्लोरर

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई वेंटिलेटर पर, कई अंग नहीं कर रहे काम

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा पूर्व सीएम के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे थे. सरमा ने कहा कि गोगोई पूरी तरह से बेसुध हैं.

गुवाहाटी: असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के कई अंगों के काम नहीं करने की वजह से उनकी सेहत बिगड़ गई है और सांस लेने में दिक्कत होने के साथ बेहोश हो गये हैं. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को यह जानकारी दी. मंत्री ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोगोई (86) को बेचैनी की शिकायत के बाद गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में दो नवम्बर को भर्ती कराया गया था.

गोगोई के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए जीएमसीएच अस्पताल पहुंचे सरमा ने कहा, ‘‘आज दोपहर के करीब सांस लेने में दिक्कत के कारण उनकी हालत बिगड़ी. इसलिए, डॉक्टरों ने एक इंट्यूबेशन वेंटिलेटर शुरू किया, जो मशीन वेंटिलेशन है.’’ उन्होंने कहा कि गोगोई ‘‘पूरी तरह से बेसुध हैं’’ और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है.

सरमा ने कहा, ‘‘दवाओं और अन्य साधनों से उनके अंगों को ठीक करने का प्रयास जारी है. डॉक्टर डायलिसिस का भी प्रयास करेंगे. हालांकि, अगले 48-72 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं और हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं.’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञों के साथ जीएमसीएच के डॉक्टर लगातार संपर्क में हैं और उन्होंने गोगोई को इस हालत में राज्य के बाहर ले जाने की किसी भी संभावना से इनकार किया है.

तीन बार मुख्यमंत्री रहे गोगोई को कोरोना वायरस से स्वस्थ होने के बाद 25 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. गोगोई 25 अगस्त को कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे और अगले दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह दो महीने तक अस्पताल में रहे थे.

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर देवेंद्र फडणवीस बोले- हिंदुत्व का अर्थ है सहिष्णुता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget