एक्सप्लोरर

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर देवेंद्र फडणवीस बोले- हिंदुत्व का अर्थ है सहिष्णुता

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हिंदुत्व कभी भी कट्टर नहीं रहा है. किसी देश या किसी राज्य पर कभी किसी हिंदुओं ने हमला नहीं किया.

नागपुर: बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि हिंदुत्व का मतलब सहिष्णुता है. बीजेपी नेता का यह बयान पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के उस बयान के संदर्भ में आया है जिसमें उन्होंने एक दिन पहले कहा था कि कोरोना वायरस संकट से पहले ही भारतीय समाज दो महामारियों- धार्मिक कट्टरता और आक्रामक राष्ट्रवाद का शिकार हो गया था.

अंसारी के बयान के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर फडणवीस ने कहा, ‘‘ हिंदुत्व कभी भी कट्टर (विचारधारा) नहीं रहा है. यह हमेशा सहिष्णु रहा है. हिंदुत्व इस देश में जीवन जीने का प्राचीन तरीका है. हिंदुओं ने कभी किसी पर या किसी भी देश या किसी राज्य पर हमला नहीं किया." पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि हिंदू धर्म ने हमेशा सहिष्णुता सिखाई है और इस वजह से भारत में विभिन्न पंथों और जातियों के लोग शांति से रहते आए हैं.

कोरोना वायरस महामारी के बीच महाराष्ट्र के कुछ शहरों में 9 वीं से 12वीं कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोले जाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विपक्ष के नेता ने गंभीरता से विचार करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, "राज्य सरकार को अन्य राज्यों के अनुभव को ध्यान में रखना चाहिए, जहां स्कूलों के फिर से खोलने पर कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि हुई.’’

हामिद अंसारी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की नई किताब ‘द बैटल ऑफ बिलॉन्गिंग’ के डिजिटल विमोचन के मौके पर शुक्रवार को ये बात कही थी. उनके मुताबिक, चार वर्षों की अल्प अवधि में भी भारत ने एक उदार राष्ट्रवाद के बुनियादी नजरिए से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की एक ऐसी नयी राजनीतिक परिकल्पना तक का सफर तय कर लिया जो सार्वजनिक क्षेत्र में मजबूती से घर कर गई है.

जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र को बाधित करने के लिए हो रहा सुरक्षा का इस्तेमाल: फारूक अब्दुल्ला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget