एक्सप्लोरर

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने बिगाड़ दिया चीन का नक्शा, असली मैप में CoET, CoT और CoHK शेयर कर दबाई दुखती नस

China Map Row: अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और अक्साई चिन पर दावा पेश करते हुए चीन ने 28 अगस्त को नक्शा पेश किया था, जिस पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई थी.

पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे ने मंगलवार (12 सितंबर) को एक नक्शा शेयर कर कहा कि आखिरकार चीन का असली नक्शा मिल गया. नक्शे में ताइवान, हांगकांग, तिब्बत, यूनान जैसे अन्य चीन की सीमा से लगे हुए देशों को चीन के कब्जे के तौर पर दिखाया गया है. उन्होंने ऐसे समय पर यह नक्शा शेयर किया है, जब चीन के नए नक्शे को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है. चीन ने देश का नया मैप जारी किया और उसमें ताइवान और भारत के अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताया.

28 अगस्त को बीजिंग ने चीन का नक्शा जारी किया था, जिसमें उसने ताइवान, अक्साइ चिन और अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताया है, जिसका भारत ने कड़ा विरोध किया है. अब पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने  X (ट्विटर) पर चीन के नक्शे की फोटो शेयर कहा, 'आखिरकार किसी को चीन का असली नक्शा मिल गया.'

नक्शे में क्या-क्या दिखाया गया?
नक्शे में हांगकांग (CoHK), तिब्बत (CoT), दक्षिण मंगोलिया (CoSM) और यूनान (CoT), पूर्वी तुर्केस्तान (CoET) और मनचुरिया (CoM) देशों को चीन के कब्जे वाले देशों के तौर पर दिखाया गया है. Co का मतलब चाइना ऑक्यूपाइड है. वहीं, ताइवान को रिपब्लिक ऑफ चाइना ताइवान के तौर पर पेश किया गया. चीन हमेशा से इन सभी देशों पर अपना दावा करता रहा है. वहीं, भारत के अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और अक्साई चिन पर भी उसने दावा पेश किया है.

चीन के नए नक्शे पर मच गया था बवाल
मैप में चीन ने नाइन-डैश लाइन पर अपना दावा पेश कर उसने दक्षिण चीन सागर के एक बड़े हिस्से पर दावा पेश किया है. हालांकि, इन हिस्सों पर वियतनाम, फिलीपींस, मलेशिया और ब्रुनेई अपना-अपना दावा करते रहते हैं. इस बीच, कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों का कहना है कि चीन ने लद्दाख में हमारी जमीन हथियाई है और केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही. 

लद्दाख के उपराज्यापल बोले- एक इंच भी जमीन नहीं गई
लद्दाख के उपराज्यपाल बी.डी. मिश्रा ने सोमवार को कहा कि चीन ने भारत की एक इंच भी जमीन पर कब्जा नहीं किया है और सशस्त्र बल किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं. बी. डी. मिश्रा ने लद्दाख में भूमि के एक बड़े हिस्से पर चीन के कब्जा करने से संबंधित कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के दावे के बारे में पूछे जाने पर यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा, 'मैं किसी के बयान पर टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन मैं वही कहूंगा जो तथ्य है क्योंकि मैंने जमीनी तौर पर खुद देखा है कि चीन ने एक इंच भी जमीन पर कब्जा नहीं किया है.'

बी.डी. मिश्रा ने कहा, '1962 में जो कुछ भी हुआ, वह सबके सामने है, लेकिन आज हम अपनी जमीन के आखिरी इंच तक पर काबिज हैं.' पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने कहा, 'हमारे सशस्त्र बल किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं और भगवान न करे अगर पानी सिर से ऊपर चला गया, तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.'

यह भी पढ़ें:
I.N.D.I.A Meeting: CPM ने पीछे खींचे हाथ, AAP और TMC से कैसे बैठेगा कांग्रेस का समन्‍वय?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget