एक्सप्लोरर

मुंबई बाग की प्रदर्शनकारी महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला पूर्व एसीपी शमशेर खान पठान गिरफ्तार

मुंबई बाग की प्रदर्शनकारी महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले पूर्व एसीपी शमशेर खान पठान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मुंबई: नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ मुंबई के नागपाड़ा इलाके में प्रदर्शन करने बैठी एक महिला प्रदर्शनकारी ने अपने साथ छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकत करने की लिखित शिकायत मुंबई पुलिस में दर्ज कराई है. महिला की शिकायत के आधार पर नागपाड़ा पुलिस ने आरोपी शमशेर खान पठान को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपी मुंबई पुलिस का एसीपी रह चुका है जो अब रिटायर होने के बाद राजनीति में आ गया है. घटना 20 मार्च की रात करीब पौने 9 बजे की है. नागपाड़ा इलाके के मोरलैंड रोड पर मुंबई बाग बनाया गया है. नागरिकता कानून के विरोध में मुंबई बाग में बैठी मुस्लिम महिला ने आरोपी शमशेर खान पठान पर आरोप लगाया कि शमशेर खान पठान ने ऐसी आपत्तिजनक हरकत की है जिसकी वजह से वह लज्जित और अपमानित महसूस कर रही है.

इसके अलावा शमशेर खान पठान ने आपत्तिजनक और अश्लील हरकत भी की है. यह वाकया मुंबई बाग में हुआ जहां मुस्लिम महिलाएं लंबे समय से प्रदर्शन पर बैठी हुई हैं.महिला की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 (छेड़छाड़ ) ,509, 352,504,143,147,149  के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर आरोपी शमशेर खान पठान को गिरफ्तार कर लिया है. शमशेर खान पठान के अलावा मुंबई बाग का एक सक्रिय कार्यकर्ता फैयाज अहमद को भी गिरफ्तार किया गया है.

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उसने शमशेर खान पठान की शिकायत मुंबई पुलिस से करने की बात कही तो शमशेर खान पठान ने उसे ना केवल धमकी दी बल्कि गालियां भी दी और महिला के चरित्र को लेकर अपमानित भी किया.

मुंबई पुलिस से रिटायर होने के बाद शमशेर खान पठान ने अपनी एक राजनीतिक पार्टी भी बनाई. जिसका नाम आवामी विकास पार्टी रखा. इतना ही नहीं पिछले साल का विधानसभा चुनाव भी शमशेर पठान ने मुस्लिम बाहुल्य मुंबई के भायखला विधानसभा सीट से लड़ा था. चुनाव में शमशेर खान पठान को कोई खास सफलता नहीं मिली.

मुख्य आरोपी शमशेर खान पठान के अलावा मुंबई बाग के आयोजक में से एक फैयाज अहमद को भी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सीसीटीवी सबूतों के अलावा कई गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी शमशेर खान पठान और फयाज अहमद पर कानूनी कार्रवाई कर रही है.

मुंबई पुलिस का कहना है कि इस घटना को दबाने या छुपाने में मदद करने वाले लोगों की भी पहचान कर उन पर कार्रवाई की जा सकती है. गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई पुलिस आयुक्त पद पर बैठे परमबीर सिंह ने पदभार संभालते ही अपने पहले दिन कहा था कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें-

पीएम मोदी की देशवासियों से अपील- जिस शहर में हैं, कुछ दिन वहीं रहें, कोरोना को फैलने से रोकें

Coronavirus: भारत में 315 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, जानें- किस राज्य में है कितने मामले

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live Updates: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget