एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के बाद भी कम नहीं हुआ सैलानियों का जज्बा, विदेशी पर्यटक बोले- हमें यहां कोई डर नहीं

Pahalgam Terror Attack : 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश के लोगों में गुस्सा है. उन्होंने सरकार और सेना से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Foreign Tourists in Kashmir : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के बैसरन घाटी में मंगलवार (22 अप्रैल) को पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश के लोगों में आक्रोश है. देश की जनता सरकार और सेना से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रही है. पहलगाम हमले के बाद देश में काफी लोग कश्मीर में पर्यटन को खतरनाक बता रहे हैं और जम्मू-कश्मीर की यात्रा न करने की बात कह रहे हैं.

वहीं, दूसरी ओर पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी जम्मू-कश्मीर के धरती पर पर्यटकों का आवागमन जारी है. विदेशी पर्यटकों ने कश्मीर को दुनिया का नंबर 1 टूरिस्ट डेस्टिनेशन कहा और कहा कि वह कश्मीर आकर काफी शानदार महसूस कर रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर की यात्रा को लेकर बोले विदेशी पर्यटक

क्रोएशिया की एक टूरिस्ट एजेंसी विदेशी पर्यटकों के एक ग्रुप को लेकर जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर पहुंची. टूरिस्ट एजेंसी के एक शख्स ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि वह जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर पिछले 10 सालों से आ रहे हैं और यहां कश्मीर की यात्रा उनके लिए हमेशा शानदार रही है.

उन्होंने कहा, “यह कश्मीर में मेरी 10वीं यात्रा है और यह हर बार शानदार रही है. मेरे लिए कश्मीर दुनिया का नंबर 1 टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं.” उन्होंने कहा, “मैं क्रोएशिया और सर्बिया से लोगों को लेकर कश्मीर घूमने आया हूं, यह कश्मीर में उनकी पहली यात्रा है और मेरा ग्रुप बहुत खुश है.”

कश्मीर में सुरक्षा को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने पर कहा, “मैं कश्मीर में खुद को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर रहा हूं. मेरे मन में किसी तरह का डर नहीं है. कोई दिक्कत नहीं है.”

कश्मीर की यात्रा पर आए क्रोएशिया के पर्यटक ने क्या कहा?

क्रोएशिया से कश्मीर की यात्रा पर पहुंचे पर्यटक आदमी रियाकीचैन ने एएनआई से कहा, “मुझे कश्मीर आकर बहुत लगा. मैंने यहां काफी नए दोस्त बनाए हैं. यहां के लोग बहुत अच्छे हैं, वो हमारा स्वागत करते हैं.”

पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पूछे सवाल पर रियाकीचैन ने कहा, “इस तरीके की घटना के बारे में सुनना आसान नहीं है. लेकिन मुझे कश्मीर में यात्रा करते हुए कोई डर महसूस नहीं हुआ.” उन्होंने कहा, “पहलगाम जैसी घटना कभी-कभार होती है और ऐसा हर जगह देखने को मिलता है. तो अगर आपको लगता है कोई जगह असुरक्षित है, तो आपको अपने घर में हीं रहना चाहिए और हो सकता है कि ऐसा कुछ आपके घर में भी हो जाए तो आप क्या करेंगे. क्योंकि दुनिया में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है.”

कश्मीर के लोगों के बारे में बोले विदेश पर्यटक

कश्मीर की यात्रा पर आए क्रोएशियन पर्यटक ने कहा कि कश्मीर के लोग बहुत अच्छे हैं. भारत एक शानदार देश है और यहां के लोग शांति से रहना और समृद्ध होना डिसर्व करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget