एक्सप्लोरर

चीन-पाकिस्तान के साथ भारत के संबंध पर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कही ये बात

चीन के साथ संबंधों को लेकर विदेश सचिव ने कहा कि हमने चीन को स्पष्ट कर दिया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता हमारे संबंधों के विकास के लिए जरूरी है.

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने 'पड़ोस प्रथम' को भारत की विदेश नीति की शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए बुधवार को कहा कि हम पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध की इच्छा रखते हैं, लेकिन यह हमारी सुरक्षा की कीमत पर नहीं हो सकता है. श्रृंगला ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में 'भारत के पड़ोस' पर प्रशिक्षण प्रकल्प के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, "सरकार के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की तरह 'पड़ोस प्रथम' पहल महत्वपूर्ण प्रयास है. 'पड़ोस प्रथम' भारत की विदेश नीति की सभी प्राथमिकताओं में शीर्ष पर है."

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर पड़ोस प्रथम नीति में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव, म्यामां, पाकिस्तान, श्रीलंका के साथ हमारे संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. उन्होंने कहा कि इन देशों में पाकिस्तान के अपवाद को छोड़कर अन्य के साथ हम काफी निकटता से काम कर रहे हैं. श्रृंगला ने कहा, "हम पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध रखना चाहते हैं, लेकिन ये हमारी सुरक्षा की कीमत पर नहीं हो सकते."

'सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता हमारे संबंधों के विकास के लिए जरूरी'

चीन के साथ संबंधों को लेकर विदेश सचिव ने कहा कि हमने चीन को स्पष्ट कर दिया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता हमारे संबंधों के विकास के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा, "भारत-चीन संबंधों का विकास तीन साझी बातों...आपसी सम्मान, साझी संवेदनशीलता और आपसी हित पर आधारित होना चाहिए." विदेश सचिव ने कहा कि एक नीति के तौर पर 'पड़ोस प्रथम' को हमारे पड़ोसियों के क्षमता निर्माण और परियोजनाओं के अनुपालन के आधार पर सहयोग को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय होने की जरुरत है.

उन्होंने कहा कि जहां भी संभव हो, हमें राष्ट्रीय विकास योजनाओं को अपने सहयोगियों की चिंताओं एवं संप्रभुता का हनन किए बिना आगे बढ़ाने एवं जोड़ने के रास्ते तलाशने चाहिए. विदेश सचिव ने कहा कि इसके साथ ही हमें भू-राजनीतिक वास्तविकताओं और सीमापार आतंकवाद एवं अपराध जैसे वास्तविक खतरों का भी मुकाबला करना चाहिए.

'अफगानिस्तान को 50 हजार मिट्रिक टन गेहूं तोहफे में देने का फैसला'

श्रृंगला ने अफगानिस्तान के मित्रवत लोगों के साथ भारत के विशेष संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि अफगानिस्तान की मानवीय स्थिति को देखते हुए भारत ने वहां के लोगों के लिए 50 हजार मिट्रिक टन गेहूं तोहफे में देने का निर्णय किया है और इसकी पहली खेप भेजी जा चुकी है. उन्होंने अफगानिस्तान को कोविड-19 रोधी टीके, जीवन रक्षक दवाओं एवं सर्दी में उपयोग किए जाने वाले कपड़ों की आपूर्ति का भी जिक्र किया. म्यामां का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हम म्यामां के साथ जुड़े हुए हैं, जिसके साथ हमारी 1700 किलोमीटर लंबी सीमा है. विदेश सचिव ने कहा, "हमारे संपर्कों में हम भारत के हित में म्यामां में जल्द से जल्द लोकतंत्र की बहाली पर जोर दे रहे हैं."

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: 'हर तरफ बम-रॉकेट गिरने की आवाज आ रही थी', पूर्व मिस यूक्रेन ने सुनाई बेटे के साथ देश छोड़ने की कहानी

Russia Ukraine War: सड़क पर लाशें, खाने की तलाश में भटकते लोग, रूस के हमले के बाद यूक्रेन में हर तरफ तबाही का मंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget