एक्सप्लोरर

'वह वास्तव में मैं नहीं हूं', भारत की विदेश नीतियों के बारे में 'मुखर' होने पर बोले जयशंकर

S Jaishankar Egypt Visit: भारत के विदेश मंत्री ने देश की विदेश नीति पर मुखर होने को लेकर कहा है कि वास्तव में वो एक देश के रूप में अपनी बात रखते हैं. स्पष्ट रूप से अपनी बात रखना उनका अधिकार है.

S Jaishankar On Foreign Policy: विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) इन दिनों मिस्र (Egypt) के दौरे पर हैं. काहिरा में उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की. यहां उनसे भारत की विदेश नीति को लेकर मुखर होने को लेकर सवाल पूछा गया. इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि वो मुखर हो रहे हैं, लेकिन ये है तो एक स्थिति की वजह से है. रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine) के युद्ध के  बीच भारत (India) ने रूस से सस्ता तेल खरीदा. इस फैसले को समझाने में जयशंकर सबसे आगे रहे हैं. यहां तक कि भारत ने इस युद्ध का विरोध भी किया.

उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं मुखर हो रहा हूं. ईमानदारी के साथ एक बात कहना चाहता हूं कि क्या होता है न...जब आप दूसरे पर दबाव डालते हैं, धक्का देने की कोशिश करते हैं...तो क्या ऐसी स्थिति में आप खत्म हो जाते हैं. ऐसी स्थिति में सशक्तता के साथ अपने विचार व्यक्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है. मैं अभी भी मानता हूं कि खुद को समझाना जरूरी है...कई बार निष्पक्षता की कमी होती है, जहां पर आपकी स्थिति को बताया जा रहा है. मुझे नहीं लगता है कि ऐसी स्थिति में चुप रहना चाहिए. अगर हम ऐसा करते हैं तो ये हम अपने साथ न्याय नहीं कर रहे हैं.

जयशंकर ने आगे कहा कि मुझे पता है ये कभी कभी एक निश्चित तरह से खत्म होता है. तो ये मैं नहीं हूं, लेकिन आप कह सकते हैं कि ये वो संदर्भ है जो निकलता है. एक देश के रूप में ये जरूरी हो जाता है कि अपने हितों के लिए स्पष्ट होना जरूरी है. हम अगर ये कर रहे हैं तो क्यों कर रहे हैं ये साफ होना जरूरी है.

गुटनिरपेक्षता पर जयशंकर

मौजूदा समय में गुटनिरपेक्ष मूवमेंट के बारे में उनकी राय पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा ग्रुप था जो अलग समय में शुरू हुआ था. इसका एक संदर्भ था. आज मैं इसके बारे में इतना ही कहूंगा कि स्वतंत्र विचारधारा वाले देशों के लिए ये जरूरी है कि वो अपने मन की बात कहें, दुनिया जिस दिशा में जा रही है, उसे आकार देने और प्रभावित करने की कोशिश की जाए क्योंकि आज दुनिया बहुत ही ध्रविक्रत हो गई है.

दो तरह का ध्रुवीकरण हो रहा है. पूर्व और पश्चिम का ध्रुवीकरण और उत्तर और दक्षिण का भी ध्रुवीकरण हो रहा है. आप जानते हैं कि अमीर और अधिक विकसित देश पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे हैं कि दुनिया में जो हो रहा है उससे गरीब देश कितना आहत हो रहे हैं. ये बहुत ही तनावपूर्ण और दुखी दुनिया है. भारत के पास अपनी आवाज है और इसी तरह की आवाज वाले और भी देश हैं.

ये भी पढ़ें: विदेश मंत्री एस जयशंकर मिस्र के दो दिवसीय दौरे पर, काहिरा में प्रतिष्ठित हस्तियों से की मुलाकात

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विराट का ऑटोग्राफ वाला बैट किया गिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'भारत डेटा सेंटर बनाता है और पाकिस्तान...', कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, PAK को चेतावनी
'भारत डेटा सेंटर बनाता है और पाकिस्तान...', कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, PAK को चेतावनी
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget