एक्सप्लोरर

चारा घोटाला: दुमका कोषागार से गबन मामले में 37 दोषी करार, पांच बरी

केन्द्रीय जांच ब्यूरो की शिवपाल सिंह की अदालत ने चारा घोटाले से जुड़े इस इक्यावनवें मामले आरसी 45ए/96ए में फैसला सुनाते हुए जहां 37 आरोपियों को दोषी करार दिया वहीं पांच आरोपियों को बरी कर दिया.

रांची: सीबीआई की एक विशेष अदालत ने चारा घोटाले के दुमका कोषागार से 34 करोड़ 91 लाख 54 हजार 844 रुपये के गबन से जुड़े एक मामले में आज 37 आरोपियों को दोषी करार दिया. वहीं पांच को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया. इस मामले में दोषी करार दिए गए लोगों में सभी तत्कालीन पशुपालन और कोषागार अधिकारी और चारा आपूर्तिकर्ता हैं.

केन्द्रीय जांच ब्यूरो की शिवपाल सिंह की अदालत ने चारा घोटाले से जुड़े इस इक्यावनवें मामले आरसी 45ए/96ए में फैसला सुनाते हुए जहां 37 आरोपियों को दोषी करार दिया वहीं पांच आरोपियों को बरी कर दिया. साल 1991 से 1995 के बीच हुए इस घोटाले में अदालत ने आरोपियों को आईपीसी की धारा 120बी, 420, 409, 467, 468, 471, 477ए और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत दोषी करार दिया. अदालत अभियुक्तों की सजा के बिंदु पर कल से सुनवाई करेगी.

अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए हरीश खन्ना, बीनू झा, मधु मेहता, लालमोहन प्रसाद और सरस्वती चंद्र को बरी कर दिया. चारा घोटाले के चार अन्य मामलों में सजायाफ्ता होने के बाद आरजेडी के जेल में बंद अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत कोई भी राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ प्राशासनिक अधिकारी इस मामले में आरोपी नहीं थे.

इस घोटाले में तत्कालीन पशुपालन अधिकारियों ने कोषागार के अधिकारियों से मिलीभगत कर फर्जी ढंग से चारा आपूर्तिकर्ताओं के नाम पर 34 करोड़ 91 लाख रुपये से अधिक की अवैध निकासी की. दस अक्तूबर, 2001 को इस मामले में कुल 72 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने अदालत में अरोपपत्र दाखिल किये थे.

इस मामले की सुनवाई के दौरान जहां सत्रह आरोपियों की मौत हो गयी वहीं एक आरोपी एस एन दूबे को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया था. इनके आलावा पांच आरोपी अभी तक फरार हैं जबकि दो ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था. इसके बाद उन्हें सजा सुना दी गयी थी और अब वह इस दुनिया में नहीं हैं.

सीबीआई ने पांच अन्य आरोपियों रामेश्वर प्रसाद चैधरी, डा. मोहम्मद सईद, शैलेश प्रसाद सिंह, नरेश प्रसाद और शिव कुमार पटवारी को इस मामले में सरकारी गवाह बनाया. अदालत कल से इस मामले में अभियुक्तों की सजा के बिंदु पर सुनवाई करेगी और उनकी सजा का एलान करेगी. चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव फिलहाल न्यायिक हिरासत में बंद हैं और बीमारी का इलाज कराने दिल्ली के एम्स में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget