एक्सप्लोरर

Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, अबतक 108 लोगों की मौत

प्रदेश के 22 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या अब घटकर 12 लाख रह गयी है. बुधवार को 21 जिलों में यह संख्या 17 लाख थी.

गुवाहाटीः असम में बाढ़ की स्थिति में गुरुवार को कुछ सुधार हुआ. हालांकि, एक और व्यक्ति की मौत के साथ ही प्रदेश में इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 108 हो गयी है. सरकारी बुलेटिन में कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र और इसकी सहायक नदियों में आयी बाढ़ के कारण प्रदेश के 22 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या अब घटकर 12 लाख रह गयी है. बुलेटिन में कहा गया है कि बुधवार को 21 जिलों में यह संख्या 17 लाख थी.

असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने बाढ़ प्रभावित बरपेटा और बक्सा जिलों का दौरा किया, जहां उफनती नदियों ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया है.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार मोरी गांव जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जिससे प्रदेश में इससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 108 हो गयी है.प्राधिकरण ने बताया कि प्रदेश में बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन के कारण 26 लोगों की मौत हो चुकी है.

गोवालपारा में सबसे ज्यादा प्रभावित

एएसडीएमए की रिपोर्ट में कहा गया है कि 12 लाख से अधिक लोग अब भी प्रदेश में बाढ़ की चपेट में हैं. बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला गोवालपारा है, जहां तीन लाख 76 हजार लोग प्रभावित हुये हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि एसडीआरएफ, जिला प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटे में 46 लोगों को बचाया है.एएसडीएमए ने कहा है कि प्रदेश में 1339 गांव अब भी जलमग्न हैं और करीब 82170 हेक्टेयर में खड़ी फसलें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं.

यह भी पढ़ें-

योगी सरकार ने Unlock 3 के दिशानिर्देश जारी किए, जानें क्या खुलेंगे और क्या रहेंगे बंद?

सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान में कल रात से हॉर्स ट्रेडिंग का ‘रेट’ बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
तेलंगाना MLC चुनाव: 'पूरा कर लें ये काम', ओवैसी ने ग्रेजुएट्स से की बड़ी अपील
तेलंगाना MLC चुनाव: 'पूरा कर लें ये काम', ओवैसी ने ग्रेजुएट्स से की बड़ी अपील
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल

वीडियोज

MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget