एक्सप्लोरर

वडोदरा में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालातः चार लोगों की मौत, 5000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

वडोदरा में बृहस्पतिवार सुबह तक 24 घंटे के दौरान करीब 500 मिमी बारिश हुई जिसके बाद शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए और एनडीआरएफ और सेना को लोगों के बचाव के लिए आगे आना पड़ा.

अहमदाबाद/ वडोदराः मध्य गुजरात के वडोदरा शहर में बारिश संबंधी घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. बृहस्पतिवार सुबह तक 24 घंटे के दौरान यहां करीब 500 मिमी बारिश हुई जिससे सामान्य जनजीवन बाधित हुआ है. वडोदरा में 5000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुचाया गया, सेना की 2 कंपनी और एनडीआरएफ की चार टीम राहत कार्य में लगी हुई हैं.

इससे पहले एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति और गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि अग्निशमन दल, सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने करीब चार हजार चार सौ बाहर लोगों को नावों और ट्रैक्टर में शहर और आसपास के गांवों से बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. मूसलाधार बारिश से शहर के अधिकतर इलाके और सड़कें जलमग्न हो गईं. वडोदरा हवाई अड्डे को बुधवार से ही बंद कर दिया गया है वहीं पटरियों पर जलभराव के कारण कई रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं या उनके मार्ग परिवर्तित कर दिए गए.

वडोदरा में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालातः चार लोगों की मौत, 5000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

गृह मंत्रालय की ओर से इस बात की भी जानकारी दी गई कि कुल 1 लाख खाने के पैकेट तैयार रखे गए हैं, वहीं अब तक 12,500 खाने के पैकेट को बांटा जा चुका है.

इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि वडोदरा के छनी इलाके में भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से बुधवार शाम चार मजदूरों की मौत हो गई. उन्होंने कहा, 'भारी बारिश और विश्वमित्री नदी का जलस्तर बढ़ने से वडोदरा में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. अब तक विभिन्न इलाकों में पांच हजार से अधिक लोगों को बाहर निकाला जा चुका है,. स्थानीय प्रशासन ने खाने के करीब 75,000 पैकेट बांटे हैं और एक लाख पैकेट तैयार रखे गए हैं.'

वडोदरा से गुजरने वाली विश्वामित्री नदी का जल निचले इलाकों में घुस गया है. राज्य सरकार की तरफ से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक वडोदरा शहर में बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में 499 मिमी बारिश हुई. राज्य मौसम विभाग के निदेशक जयंत सरकार ने कहा कि वडोदरा शहर में रिकॉर्ड बारिश हुई है. उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों में भी भारी बारिश होने का अनुमान है.

PM मोदी से मिले फारूक और उमर अब्दुल्ला, J&K में इसी साल विधानसभा चुनाव कराने का अनुरोध किया

यूपी और राजस्थान की 2 राज्यसभा सीटों पर 26 अगस्त को होगा मतदान

राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए किया पीएम मोदी को आगाह, 'मंदी की ट्रेन तेजी से आ रही है' झुक गया पाकिस्तान, कुलभूषण जाधव को कल मुहैया कराएगा काउंसलर एक्सेस दिल्लीः कांग्रेस महासचिवों की बैठक, सवाल अब भी बरकरार- राजीव गांधी की 75वीं जयंती से पहले मिलेगा नया अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
चक्रवाती तूफान का पूर्वानुमान, अलर्ट पर ओडिशा और पश्चिम बंगाल
चक्रवाती तूफान का पूर्वानुमान, अलर्ट पर ओडिशा और पश्चिम बंगाल

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget