एक्सप्लोरर

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ी, पांच की मौत, करीब 6.48 लोग लाख प्रभावित

Assam Flood: असम में बाढ़ के हालात बिगड़ने की वजह से दो और लोगों की मौत होने के साथ ही अभी तक 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 17 जिलों के करीब 6.48 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और बिगड़ गई, जिसमें दो और लोगों की मौत हो गई जबकि 17 जिलों के करीब 6.48 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार बारपेटा और माजुली जिलों में बाढ़ के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गयी.

नलबाड़ी सबसे अधिक प्रभावित जिला

एएसडीएमए ने कहा कि 17 जिलों में बाढ़ से 6,47,600 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. नलबाड़ी सबसे अधिक प्रभावित जिला है जहां 1.11 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, इसके बाद दरांग में 1.09 लाख से अधिक लोग जबकि लखीमपुर जिले में 1.04 लाख लोग प्रभावित हुए हैं.

पूरे असम में 39,449.58 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा

एएसडीएमए ने कहा कि 1,295 गांव जलमग्न हैं और पूरे असम में 39,449.58 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है. प्रशासन की ओर से राज्य के 10 जिलों में 85 राहत शिविर और वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहां 648 बच्चों सहित 3,584 लोगों ने शरण ली है.

बाढ़ प्रभावित हिस्सों से 1617 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

बुलेटिन के मुताबिक राहत और बचाव अभियान में जुटी हुईं विभिन्न एजेंसियों ने राज्य के विभिन्न बाढ़ प्रभावित हिस्सों से 1,617 लोगों को सुरक्षित निकाला है. राज्य के 17 प्रभावित जिलों में बारपेटा, विश्वनाथ, चिरांग, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नगांव, नलबाड़ी, शिवसागर, सोनितपुर और तिनसुकिया शामिल हैं.

इसे भी पढ़ेंः

West Bengal By-Polls: अक्टूबर में दुर्गा पूजा से पहले उपचुनाव कराने को हैं तैयार, पश्चिम बंगाल ने EC को दी जानकारी

Allahabad HC on Cow: इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी- गाय भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा, केंद्र सरकार दे राष्ट्रीय पशु का दर्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
जैश के निशाने पर बंगाल CM? अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
जैश के निशाने पर बंगाल CM? अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget