एक्सप्लोरर

बेंगलुरु में मनाया जाएगा सेना का 75वां स्थापना दिवस, ड्रोन से लेकर फ्लाई पास्ट तक... दिखेगी इंडियन आर्मी की ताकत

Indian Army Day: इंडियन आर्मी का स्थापना दिवस इस बार दिल्ली में नहीं बल्कि बेंगलुरु में मनाया जाएगा. भारतीय सेना के मुताबिक, बेंगलुरु के एमईजी सेंटर में सुबह 9 बजे विशेष परेड का आयोजन किया जाएगा.

Indian Army Day Celebration 2023: भारतीय सेना (Indian Army) का 75वां स्थापना दिवस पहली बार राजधानी दिल्ली से बाहर बेंगलुरू में मनाया जा रहा है. रविवार (15 जनवरी) को बेंगलुरू के मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप (MEG) सेंटर में थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की मौजूदगी में विशेष परेड का आयोजन किया गया है. खास बात ये है कि रविवार शाम को ही बेंगलुरु में 'शौर्य संध्या' नाम का एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे.

देश के पहले कमांडर-इन-चीफ, फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा (करियप्पा) को श्रद्धांजलि देने के लिए, इस साल थलसेना दिवस (Army Day) कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) में आयोजित किया जा रहा है. हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना अपना स्थापना दिवस मनाती है क्योकि इसी दिन 1949 में पहली बार फील्ड मार्शल करियप्पा (K M Cariappa) के तौर पर किसी भारतीय कमांडर ने सेना की कमान संभाली थी.  

मार्शल की रैंक से नवाजा गया

फील्ड मार्शल करियप्पा भारत के पहले कमांडर इन चीफ  के साथ-साथ पैतृक रूप से कर्नाटक के ही रहने वाले थे. बाद में जनरल करियप्पा को फील्ड मार्शल की रैंक से नवाजा गया था, जो भारतीय सेना की सबसे बड़ी रैंक है. जनरल करियप्पा के अलावा जनरल सैम मानेकशॉ को ही इस रैंक से अब तक नवाजा गया है.  

बहादुर सैनिकों को किया जाएगा सम्मानित

भारतीय सेना के मुताबिक, बेंगलुरु के एमईजी सेंटर में सुबह 9 बजे विशेष परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसकी सलामी खुद थलसेना प्रमुख लेंगे. इस दौरान वे सैनिकों को संबोधित करेंगे और बहादुर सैनिकों को सम्मानित भी करेंगे. इस दौरान वायुसेना का एक फ्लाई पास्ट भी किया जाएगा और ड्रोन ऑपरेशन्स को प्रदर्शित किया जाएगा.

भारतीय सेना की ताकत का होगा नमूना पेश

रविवार (15 जनवरी) शाम 4 बजे बेंगलुरु के एएससी (ASC) सेंटर में 'शौर्य संध्या' का आयोजन किया गया है. इसमें भारतीय सेना की ताकत का नमूना पेश किया जाएगा. इस दौरान एसटीआईई, कॉम्बैट-ड्रिल और अनआर्म्ड कॉम्बेट का प्रदर्शन किया जाएगा. इसी हफ्ते थलसेना प्रमुख ने घोषणा की थी कि सेना में सभी सैनिकों के लिए अब अनआर्म्ड कॉम्बेट अनिवार्य कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking: जोशीमठ को लेकर ISRO की रिपोर्ट पर पाबंदी और मीडिया से बातचीत पर रोक... खरगे ने साधा PM मोदी पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget